अभिषेक-बुमराह पर नजरें…नामीबिया के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

अभिषेक-बुमराह पर नजरें…नामीबिया के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक-बुमराह पर नजरें…नामीबिया के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

Last Updated:

India vs Namibia Match Live Cricket Score Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए का एक अहम मुकाबला आज, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार …और पढ़ें

Zoom

भारत बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर अपडेट्स.

नई दिल्ली. भारत और नामीबिया की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में आमने सामने हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है. यूएसए के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारत ने 29 रनों से जीत दर्ज कर सुपर 8 की ओर अग्रसर है. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी जीत पर हैं, जो उन्हें सुपर-8 की रेस में और आगे ले जाएगी.

दिल्ली की पिच को देखते हुए यह मैच काफी हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है. अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री भारतीय बल्लेबाजों, विशेषकर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के लिए बड़े शॉट खेलने का बेहतरीन मौका है. हालांकि, टीम के लिए चिंता का विषय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का स्वास्थ्य है. यदि वह फिट नहीं होते हैं, तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.

दूसरी ओर, नामीबिया के लिए यह मैच किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. नीदरलैंड्स से अपना पिछला मैच हारने के बाद वह टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेंगे. दिल्ली के दर्शकों का भारी समर्थन भारत के साथ होगा, और शाम के समय ओस (Dew Factor) टॉस जीतने वाली टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती है.

भारत और नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड
भारत और नामीबिया की टीमें टी20 इंटरनेशनल में एक बार 8 नवंबर 2021 को दुबई के मैदान पर भिड़ी थीं. वह मैच विराट कोहली की टी20 कप्तानी का आखिरी मैच था. उस दिन भारतीय स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने नामीबियाई बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाते हुए 3-3 विकेट चटकाए थे और नामीबिया को 132 रनों पर रोक दिया था. जवाब में रोहित शर्मा और केएल राहुल के तूफानी अर्धशतकों ने भारत को 9 विकेट से आसान जीत दिलाई थी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह.

नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.

February 12, 202616:10 IST

India vs Namibia Live Cricket Score: नामीबिया की संभावित प्लेइंग XI

India vs Namibia Live Cricket Score updates: नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.

February 12, 202616:09 IST

India vs Namibia Live Cricket Score: अभिषेक-सिराज बाहर? भारत की संभावित प्लेइंग XI

India vs Namibia Live Cricket Score updates: भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज के बिना नामीबिया के खिलाफ उतर सकती है. अभिषेक मुकाबले से एक दिन पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि बुमराह की वापसी से सिराज को उनकी जगह खाली करनी पड़ेगी. भारतीय टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ नामीबिया के खिलाफ उतर सकती है.  भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

February 12, 202616:05 IST

नमस्कार

न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.



Source link