T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है. एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं. हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दो स्टार खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प रेस है. फिलहाल दोनों ही प्लेयर्स बराबरी पर पर टिके हुए हैं. ये दोनों एडम जम्पा और राशिद खान ने हैं. दोनों के ही आंकड़े टी20 फॉर्मेट में शानदार रहे हैं जिसके चलते अब टी20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड्स में भी जंग छिड़ चुकी है.
जम्पा ने हासिल की उपलब्धि
एडम जम्पा ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़कर T20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने स्पिनर ने कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ अपनी टीम के ICC T20 वर्ल्ड कप कैंपेन के पहले मैच के दौरान चार्ट में यह बढ़त हासिल की. 183 रन के डिफेंस के दौरान, उन्होंने शानदार चार विकेट लिए और मैच के आखिर में चार ओवर में 4/23 के आंकड़े हासिल किए.
रेस में राशिद खान
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप विकेट टेकर की रेस में राशिद खान भी हैं जिन्होंने अभी तक 25 मैच में 40 विकेट दर्ज किए हैं. वहीं, एडम जम्पा ने यही आंकड़ा 22 मैच में हासिल किया है. इस लिस्ट में नंबर-1 पर शाकिब अल हसन हैं जिन्होंने 43 मैच में 50 विकेट झटके हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर वानिंदु हसरंगा हैं जो महज 20 मैच में 40 के आंकड़े पर हैं. लेकिन वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा होकर भी इस रेस से बदकिस्मती से बाहर हो गए.
ये भी पढे़ं.. महामुकाबले से पहले बाबर हुए जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कहा
वानिंदु हसंरगा वर्ल्ड कप से बाहर
हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में महज एक ही मैच खेलकर पूरे टूर्नामेंट से चोट के चलते बाहर हो गए हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 3 विकेट हासिल किए थे. अब राशिद खान और एडम जम्पा में देखना होगा कि कौन पहले टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का टॉप विकेट टेकर बनता है और कितने मैच में बचे हुए 10 विकेट लेने में कामयाब होता है. हालांकि, इस उपलब्धि के लिए दोनों की टीमों को सेमीफाइनल तक का सफर तय करना होगा.