कौन हैं मोस्का ब्रदर्स? जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड

कौन हैं मोस्का ब्रदर्स? जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड


Last Updated:

Anthony Mosca Justin Mosca scripts history: एंथनी और जस्टिन मोस्का दो भाइयों की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया.दोनों भाइयों ने टी20 वर्ल्ड कप में शतकीय साझेदारी का महारिकॉर्ड बनाया जो इससे पहले नहीं हुआ था. दोनों ने पाकिसतान के अकमल बंधुओं के 12 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा कर दिया. इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है.

इटली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही इटली की टीम को पहली जीत भी मिल गई. इटली को नेपाल पर ऐतिहासिक जीत दिलाने में उसके दोनों ओपनर्स का अहम रोल रहा जिन्होंने नाबाद शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी. एंथनी मोस्का (Anthony Mosca) और जस्टिन मोस्का (Justin Mosca) दोनों भाइयों ने इटली की ओर से शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने शतकीय साझेदारी कर इतिहास रच दिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो भाइयों की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की.

जस्टिन मोस्का (नाबाद 60 रन) और एंथोनी मोस्का (नाबाद 62 रन) के बीच पहले विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी से इटली ने टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में नेपाल को 44 गेंद रहते 10 विकेट से रौंद दिया. इटली ने इससे पहले स्पिनरों की अनुशासित गेंदबाजी नेपाल की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 123 रन पर समेट दिया. फिर यह लक्ष्य बिना विकेट गंवाए 12.4 ओवर में हासिल कर लिया.

जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जड़े जबकि एंथनी मोस्का ने 32 गेंदों पर 6 छक्के और तीन चौके लगाए.दोनों भाइयों ने 124 रन की अटूट साझेदारी की. यह टी20 विश्व कप में किसी भाई की जोड़ी का सबसे ज्यादा रन की साझेदारी है. इससे पहले पाकिस्तान के कामरान अकमल और उमर अकमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में 96 रन की साझेदारी की थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बेंजामिन मनेंटी और हैरी मनेंटी की जोड़ी है जिन्होंने 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन की साझेदारी की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इटली ने टी20 विश्व कप डेब्यू में अपने दूसरे ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उसने ग्रुप सी मैच में नेपाल को 44 गेंद रहते 10 विकेट से रौंदकर आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नेपाल की पूरी टीम को 19.3 ओवर में महज 123 रन पर समेट दिया. इसके बाद उसने एंथोनी मोस्का (नाबाद 62 रन) और जस्टिन मोस्का (नाबाद 60 रन) के बीच अटूट साझेदारी से 12.4 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत हासिल की.

मोस्का बंधुओं में से बड़े भाई एंथोनी ने 32 गेंद की नाबाद पारी में छह छक्के और तीन चौके जड़े जबकि छोटे भाई जस्टिन ने 44 गेंद की नाबाद पारी के दौरान तीन छक्के और पांच चौके जमाए. यह इटली के लिए टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा ही मैच था. पिछले मैच में उसे कोलकाता में स्कॉटलैंड से 73 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

इस मुकाबले में नेपाल को जीत का दावेदार माना जा रहा था जिसने इसी स्थल पर इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी थी. लेकिन उनका कोई भी बल्लेबाज इटली की सटीक स्पिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने नहीं टिक सका. नेपाल ने अपने सर्वश्रेष्ठ स्पिनर संदीप लामिचाने को इस्तेमाल में भी बहुत बाद में किया. इंडियन प्रीमियर लीग सहित कई टी20 टूर्नामेंट खेल चुके लामिचाने को तब गेंदबाजी के लिए लगाया गया जब इटली के सलामी बल्लेबाज 58 रन बना चुके थे.

इटली के सलामी बल्लेबाजों ने प्रति ओवर करीब 10 रन बनाए और नेपाल किसी भी मौके का फायदा नहीं उठा सका जिससे वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद बड़ी संख्या में उसके प्रशंसकों को काफी निराशा हुई. इससे पहले यहां स्पिनरों का दबदबा जारी रहा जिसमें इटली के लिए बेन मानेंटी ने नौ रन दकर दो जबकि कृशन कालुगामागे ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके.



Source link