बुजुर्गों के लिए समग्र स्वास्थ्य शिविर: योग, जांच और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान; बुजुर्ग आश्रम में वरिष्ठजनों ने लिया – Indore News

बुजुर्गों के लिए समग्र स्वास्थ्य शिविर:  योग, जांच और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान; बुजुर्ग आश्रम में वरिष्ठजनों ने लिया – Indore News




जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला आयुष अधिकारी तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिले के वृद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविरमहिला उत्कर्ष संस्थान, गणेश बुजुर्ग आश्रम, बाणगंगा इंदौर में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 46 वरिष्ठजनों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. मीना भायल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि 12 फरवरी को आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अभ्यास, शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर व्याख्यान, साथ ही खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठजनों के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग को बढ़ावा देना रहा। कुर्सी पर योग और स्वास्थ्य जांच
वरिष्ठजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुर्सी पर बैठकर योग का प्रशिक्षण डॉ. जितेन्द्र भालसे एवं श्री उमेश चौहान द्वारा दिया गया। वहीं, स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. ज्योति बडोले ने किया पोषण आहार के महत्व पर जानकारी देते हुए रचना निगम ने वरिष्ठजनों को ‘तिरंगा आहार’ की उपयोगिता से अवगत कराया। शिविर के दौरान आवश्यक औषधियों का वितरण सुश्री बसन्ती दौडवे एवं सुश्री रेखा भदौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।



Source link