टूट गया WC में IND का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, SL ने ओमान को कहीं का नहीं छोड़ा

टूट गया WC में IND का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, SL ने ओमान को कहीं का नहीं छोड़ा


होमखेलक्रिकेट

टूट गया WC में IND का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, SL ने ओमान को कहीं का नहीं छोड़ा

Last Updated:

T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने ग्रुप बी के मैच में 105 रन से फतह हासिल करते हुए वर्ल्ड कप में दूसरी जीत दर्ज की. ओमान के खिलाफ पांच विकेट खोकर 225 रन का स्कोर खड़ा करने के साथ श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा टोटल भी खड़ा किया.

Zoom

श्रीलंका ने ओमान के खिलाफ 225/5 का स्कोर खड़ा किया

कोलंबो: श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए ओमान को एकतरफा अंदाज में हराया. पल्लीकल में 12 फरवरी को खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर 225 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इसी के साथ श्रीलंका ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में बनाए भारत के 218/4 के स्कोर को पछाड़ दिया. ये वही मैच है, जिसमें युवराज सिंह ने छह गेंदों में छह छक्के लगाए थे.

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर

टीम स्कोर VS वर्ल्ड कप
श्रीलंका 260/6 केन्या 2007 T20 WC
इंग्लैंड 230/8 साउथ अफ्रीका 2016 T20 WC
साउथ अफ्रीका 229/4 इंग्लैंड 2016 T20 WC
श्रीलंका 225/5 ओमान 2026 T20 WC
भारत 218/4 इंग्लैंड 2007T20 WC

श्रीलंका की टूर्नामेंट में दूसरी जीत
टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका की यह लगातार दूसरी जीत है, जिससे वह चार अंक लेकर ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच गया है. ओमान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. कुसल मेंडिस (45 गेंद पर 61 रन), पवन रत्नायके (28 गेंद पर 60) और शनाका (20 गेंद पर 50) ने अर्धशतक जमाए और ओमान के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के धुर्रे उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

सिर्फ 120 रन पर सिमटा ओमान
ओमान के बल्लेबाजों के पास श्रीलंका के तेज और स्पिन आक्रमण का कोई जवाब नहीं था और उसकी टीम नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी. उसकी तरफ से केवल मोहम्मद नदीम ही संघर्ष कर पाए, जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए. नदीम ने 52 गेंद पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. श्रीलंका की तरफ से दुष्मंत चामीरा और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए. ओमान के लिए जितेन रामानंदी सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 41 रन देकर दो विकेट लिए.

शनाका-मेंडिस की तूफानी पारी
कप्तान दासुन शनाका सहित तीन बल्लेबाजों ने श्रीलंका के लिए अर्धशतक जड़ा. रत्नायके ने 24 गेंद पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. मेंडिस ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी. रत्नानायके और मेंडिस ने केवल 52 गेंद पर 94 रन की साझेदारी की. मेंडिस ने अपना लगातार दूसरा और कुल मिलाकर 19वां अर्धशतक लगाया. इस टूर्नामेंट से पहले रन बनाने के लिए जूझ रहे शनाका ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया और केवल 19 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया जो श्रीलंका की तरफ से टी-20 विश्व कप में नया रिकॉर्ड है. शनाका ने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link