मेगा कैंपस ड्राइव, 54 युवतियों का चयन हुआ – Betul News

मेगा कैंपस ड्राइव, 54 युवतियों का चयन हुआ – Betul News



बैतूल| शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में गुरुवार को जिला स्तरीय मेगा कैंपस ड्राइव आयोजित की। इसमें जिले की 214 युवतियों ने पंजीयन कराया। चयन प्रक्रिया के बाद 54 युवतियों का प्राथमिक चयन क्विस कॉर्प से किया। संस्था प्राचार्य अजीश पंद्रे ने बताया चयनित युवतियों को कंपनी के खर्च पर बेंगलुरु भेजा जाएगा। जॉइनिंग के बाद 17 हजार 750 रुपए प्रतिमाह वेतन, निशुल्क भोजन और छात्रावास की सुविधा मिलेगी। शिविर में कंपनी प्रतिनिधि ने अंतिम वर्ष की प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार संबंधी जानकारी दी। जुलाई की परीक्षा के बाद छात्राओं ने जॉब के लिए सहमति दी।



Source link