मंदसौर में जहरीला भोजन खाने से महिला की मौत: सब्जी में छिपकली गिरी थी, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत – Mandsaur News

मंदसौर में जहरीला भोजन खाने से महिला की मौत:  सब्जी में छिपकली गिरी थी, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत – Mandsaur News




मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के मुंडला फोजी गांव में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर में बनी सब्जी में छिपकली गिर जाने से भोजन जहरीला हो गया, जिसे खाने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंडला फोजी गांव निवासी महिला ने घर पर तैयार की गई सब्जी का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ ही समय बाद महिला को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। परिजनों ने जब उसकी हालत लगातार बिगड़ती देखी तो तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई गई है। परिजनों का आरोप: सब्जी में गिरी थी छिपकली मृतका के परिजनों का आरोप है कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी, जिससे भोजन जहरीला हो गया और महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई। उनका कहना है कि अनजाने में वही सब्जी खाने से यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला का पोस्टमार्टम (पीएम) कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



Source link