सीहोर के कुबेरेश्वर में कथा कल से, रुद्राक्ष पर अहम निर्णय, जानें पूरा प्लान

सीहोर के कुबेरेश्वर में कथा कल से, रुद्राक्ष पर अहम निर्णय, जानें पूरा प्लान


Last Updated:

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव होगा. लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 1200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. 12 फरवरी से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा और कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की विशेष व्यवस्था की गई है. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है. पेयजल, प्रकाश और संकेतक बोर्ड की व्यवस्था दुरुस्त की गई है. उद्देश्य यही है कि श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ सुरक्षित अनुभव मिले.

Zoom

सीहोर में कुबेरेश्‍वर धाम में लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

सीहोर.  विश्‍व प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में कल 14 से 20 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार रुद्राक्ष वितरण बंद रहेगा. जानकारी के अनुसार 15 जनवरी से बंद वितरण 15 मार्च तक जारी रहेगा और महोत्‍सव में भी रुद्राक्ष नहीं मिलेगा. बीते वर्षों में उमड़ी लाखों की भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इस बार सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस किया गया है. आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवकों की संयुक्त तैनाती से यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिले.

इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. धार्मिक महत्व को लेकर लोगों में खास उत्साह है. इसी कारण प्रशासन ने पहले से रणनीति बनाकर बल की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन, तकनीकी निगरानी और आपात प्रबंधन की तैयारी की है. महिला और बच्चों की सुरक्षा को अलग से प्राथमिकता दी गई है. आयोजन स्थल, पार्किंग और हाईवे मार्गों को जोन में बांटकर जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके.

1200 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
जिला पुलिस परेड ग्राउंड पर छह जिलों से आए पुलिस बल की आमद दर्ज की गई है. इंदौर, नरसिंहपुर, सागर, दमोह और जबलपुर सहित विभिन्न इकाइयों से कुल 889 बाहरी पुलिसकर्मी पहुंचे हैं. स्थानीय पुलिस, होमगार्ड, वन और आबकारी विभाग को मिलाकर 1235 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे. कोटवार और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य भी सहयोग करेंगे.

12 फरवरी से लागू ट्रैफिक प्लान
इंदौर-भोपाल हाईवे पर संभावित दबाव को देखते हुए 12 फरवरी सुबह 6 बजे से 21 फरवरी सुबह 6 बजे तक डायवर्जन योजना लागू रहेगी. भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा. छोटे और सवारी वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है. श्रद्धालु सीधे हाईवे से धाम पहुंच सकेंगे और निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे.

हाईटेक निगरानी और कंट्रोल रूम
आयोजन स्थल और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग होगी. आपात स्थिति के लिए क्रेन, गैस कटर और मैकेनिक टीम तैयार रहेगी. अधिकारियों के बीच त्वरित संवाद के लिए डिजिटल नेटवर्क सक्रिय किया गया है.

महिला और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
महिला पुलिस बल की अलग टीम तैनात रहेगी. कथा स्थल और पार्किंग क्षेत्र में सतत निगरानी की जाएगी. संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है. पेयजल, प्रकाश और संकेतक बोर्ड की व्यवस्था दुरुस्त की गई है. उद्देश्य यही है कि श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ सुरक्षित अनुभव मिले.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link