T20 World Cup 2026 में चोट का प्रहार…3 दिन के भीतर बाहर हुए ये 6 खिलाड़ी…अभिषेक शर्मा ने बढ़ाई टेंशन

T20 World Cup 2026 में चोट का प्रहार…3 दिन के भीतर बाहर हुए ये 6 खिलाड़ी…अभिषेक शर्मा ने बढ़ाई टेंशन


Injuries strike in T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में टीमों पर चोट का प्रहार जारी है. टी20 विश्व कप 2026 के आगाज़ से लेकर अब तक एक दर्जन से ज़्यादा खिलाड़ी चोटों का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. पिछले 3 दिनों के भीतर अलग-अलग टीमों के 6 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर कुछ ऐसा हुआ कि वे अब बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे. चोटिल हुए खिलाड़ियों में ताज़ा नाम ज़िम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर का है, जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह नए खिलाड़ी बेन करन को टीम में लाया गया है.

3 दिनों के भीतर ये 6 खिलाड़ी बाहर

दो दिन पहले खबर आई थी कि श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उनका हैमस्ट्रिंग फट गया है.

फिर यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) टीम के मोहम्मद जोहैब भी विश्व कप से बाहर हो गए. उन्हें मानसिक स्वास्थ्य और टीम के कल्याण संबंधी मुद्दों के कारण बाहर किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैंड खेमे से खबर आई कि ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

अमेरिका टीम के जसदीप सिंह भी चोट के चलते टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे.

इसके बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी बाहर हो गए, क्योंकि उन्हें घुटने में चोट लगी है.

अब ज़िम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर के बाहर होने से फैंस के बीच खलबली मच गई है.

ज़िम्बाब्वे के लिए क्यों बड़ा झटका?

ब्रेंडन टेलर का टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना ज़िम्बाब्वे के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि वे सीनियर खिलाड़ी हैं. 2007 में जब इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था, तब टेलर ने 45 बॉल पर 60 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वे उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. इस बार ओमान के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने नाबाद 31 रन बनाए थे. ये वही टेलर हैं, जिन्होंने 2004 में डेब्यू किया था. वे 36 टेस्ट, 207 वनडे और 59 टी20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में 6 शतक और 12 फिफ्टी के दम पर 2403 रन बनाए. जबकि वनडे में 11 सेंचुरी और 39 फिफ्टी के साथ 6677 रन बनाए. टी20 में 1 शतक और 6 फिफ्टी के साथ 1216 रन बनाए.

अभिषेक ने बढ़ाई टेंशन!

विश्व कप में चोटों के प्रहार के बीच टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई है, क्योंकि तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हैं. वे नामीबिया के खिलाफ दूसरा मैच नहीं खेल पाए, क्योंकि उन्हें अमेरिका के खिलाफ हुए पहले मैच के दौरान ही पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में एडमिट भी होना पड़ा था. इसके चलते उन्होंने दूसरा मैच मिस किया. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया था. अभिषेक पूरी तरह ठीक हैं या नहीं? इस सवाल का जवाब अब तक साफ नहीं है. टीम इंडिया को अगला मैच 15 तारीख को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. ऐसे में देखना होगा कि अभिषेक मैदान पर उतरते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाक पर ‘मिसाइल’ की तरह गिरेंगी 24 गेंदें…गंभीर का ये ब्रह्मास्त्र लिखेगा पाकिस्तान की बर्बादी की पटकथा?



Source link