‘जिया हो बिहार के लाला’… टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो पहुंच गया यूएई

‘जिया हो बिहार के लाला’… टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो पहुंच गया यूएई


होमखेलक्रिकेट

‘जिया हो बिहार के लाला’… टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो पहुंच गया यूएई

Last Updated:

who is shohaib khan: शोएब खान का जन्म बिहार के गया में हुआ था. बिहार की रणजी टीम में जगह नहीं मिलने से उन्होंने यूएई का रुख किया.जहां उन्हें नेशनल टीम में जगह मिली.शोएब ने टी20 वर्ल्ड कप में यूएई को कनाडा के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पूरी महफिल लूट ली.

Zoom

बिहार में जन्मे यूएई के लिए वर्ल्ड कप में खेल रहे शोएब खान ने अपनी बैटिंग से दिल जीत लिया.

नई दिल्ली. यूएई को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दिलाने में शोएब खान का अहम योगदान रहा. बिहार के गया में जन्मे शोएब ने कनाडा के खिलाफ लाजवाब पारी खेली. उन्होंने आर्यांश शर्मा के साथ मिलकर मैच विनिंग साझेदारी निभाई. शोएब खान को जब बिहार की रणजी टीम में मौका नहीं मिला तब उन्होंने यूएई जाने का फैसला किया. उन्होंने एक समय क्रिकेट छोड़ने की सोच ली थी. इससे पहले शोएब आईएलटी20 में खेले थे.

नक्सल क्षेत्र के छोटे गांव से टी20 वर्ल्ड कप में चमकता सितारा बनना शोएब खान (Sohaib Khan) की संघर्ष और हिम्मत की कहानी है. जहां शिक्षा और खेल की बेहतर सुविधाएं नहीं थी, वहां बच्चे अपने सपने संजोते थे. शोएब के माता-पिता भी शुरुआत में उन्हें खेल से दूर रखने के पक्ष में थे क्योंकि उन्हें खेल में करियर का विश्वास नहीं था लेकिन, शोएब ने हिम्मत नहीं हारी. धीरे-धीरे उन्होंने जिला और विश्वविद्यालय स्तर की क्रिकेट टीमों में जगह बनाई.

बिहार में जन्मे यूएई के लिए वर्ल्ड कप में खेल रहे शोएब खान ने अपनी बैटिंग से दिल जीत लिया.

बचपन से ही शोएब को क्रिकेट का शौक था लेकिन, गांव में उस तरह की सुविधा नही थी. इनके पिता जो पेशे से किसान हैं. उन्होने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में कोई कसर नही छोडी. खुद बीए एलएलबी की पढाई की है और सभी बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दी. उन दिनों गांव में अच्छी स्कूल नहीं थी तो उन्होंने शोएब का गया शहर में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में एडमिशन करा दिया. शोएब ने यहीं से क्रिकेट खेलना शुरु किया. यहां वह टेनिस बाॅल से प्रैक्टिस करते थे.

जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट और आर्यांश शर्मा (53 गेंद में नाबाद 74) और शोएब खान (29 गेंद में 51 रन) की शानदार पारियों की वजह से यूएई ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड के ग्रुप डी मैच में कनाडा को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की. सिद्दीकी ने चार ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे कनाडा की पारी सात विकेट पर 150 रन पर रुक गई. यूएई ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 154 रन बनाकर जीत हासिल की. आर्यांश ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि शोएब ने चार चौके और चार छक्के जड़कर टीम को मुश्किल वक्त में संभाला. दोनों की साझेदारी तब शुरू हुई जब टीम 13वें ओवर में 66 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी.

इससे पहले दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार मिली थी. कनाडा को दक्षिण अफ्रीका से 57 रन से हार मिली थी, जबकि यूएई को न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराया था. कनाडा के लिए साद बिन जफर ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला. यूएई की गेंदबाजी में सिद्दीकी और जवादुल्लाह ने शुरुआती ओवरों में कनाडा के तीन विकेट गिराकर दबाव बना दिया. जवादुल्लाह ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट लिया. कनाडा के लिए हर्ष ठाकेर ने 41 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. उन्होंने नवनीत धालीवाल के साथ 47 गेंद में 58 रन की साझेदारी की. धालीवाल ने 28 गेंद में चार चौके की मदद से 34 रन बनाए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link