IND vs PAK मैच पर ‘बड़ी आफत’, कोलंबो से आए एक अपडेट ने फैंस की बढ़ाई हार्ट बीट

IND vs PAK मैच पर ‘बड़ी आफत’, कोलंबो से आए एक अपडेट ने फैंस की बढ़ाई हार्ट बीट


होमखेलक्रिकेट

IND vs PAK मैच पर ‘बड़ी आफत’, कोलंबो से आए एक अपडेट ने फैंस की बढ़ाई हार्ट बीट

Last Updated:

India vs Pakistan Colombo weather forecast: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का हाई प्रोफाइल मुकाबला कोलंबो में होना है. इस मैच पर आसमानी आफत का साया मंडरा रहा है. कोलंबो से आए एक अपडेट में दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं, जो इस मुकाबले का इंतजार में बैठे. दरअसल, भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है.

Zoom

भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया.

नई दिल्ली. पहले पाकिस्तान ने भारत से टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की नौटंकी की, लेकिन आईसीसी मीटिंग में उसने यूटर्न लेते हुए कहा कि उनकी टीम यह मुकाबला खेलेगी. अब जब 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाली इस भारत-पाकिस्तान महाजंग के लिए खिलाड़ियों से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस तक सब तैयार हैं, तो नई आफत सामने आई है. दरअसल, इस महामुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस बार पीसीबी ने कोई ड्रामा नहीं किया, बल्कि इंद्रदेव इस मैच का मजा किरकिरा करते नजर आ सकते हैं. भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया है. कोलंबो से आए वेदर अपडेट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

जीत के साथ दोनों टीमों के खाते में 4-4 अंक
ग्रुप-ए में मौजूदा भारत और पाकिस्तान ने अब तक टूर्नामेंट में दो-दो मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में दोनों ही टीमों को जीत मिली है. भारत ने यूएसए और नामीबिया को शिकस्त देकर चार अंक हासिल किए, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और यूएसए पर जीत दर्ज कर चार अंक बटोरे. हालांकि, भारतीय टीम बेहतर नेट रनरेट के चलते अंकतालिका में टॉप पर है. पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है. अब इन दोनों टॉप-2 टीमों की भिड़ंत होनी है. इस मैच की विजेता टीम सुपर-8 में जगह बना लेगी.

भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया.

बारिश डाल सकती है मैच में खलल
रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम इसमें बाधा डाल सकता है. कोलंबो का मौसम पूर्वानुमान ज्यादा अच्छा नहीं है. AccuWeather के अनुसार, रविवार को कोलंबो में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. पूरे दिन के लिए 93% बारिश की संभावना जताई गई है. सुबह 10 बजे स्थानीय समय पर 60% बारिश की संभावना है, जो 11 बजे बढ़कर 62% होने की आशंका है. इतना ही दोपहर एक बजे भी बारिश की 58% संभावना है.

कोलंबो में बारिश के आसार

शाम 5 बजे 53% तो शाम 7 बजे (मैच का तय समय) 9% बारिश होने के आसार हैं. इसके बाद रात भर बारिश की संभावना 9% के आसपास ही बने रहने का अनुमान है. इसका मतलब है कि रात में मैच के दौरान बारिश की आशंका काफी कम है. हालांकि, अगर दिन में लगातार बारिश होती है तो गीला आउटफील्ड मैच की शुरुआत में देरी कर सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, 26% आंधी-तूफान की भी संभावना है. फिलहाल उम्मीद यही है कि शाम तक मौसम सुधर जाए, लेकिन दिन की बारिश मैच की शुरुआत पर असर डाल सकती है.

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sri Lanka Department of Meteorology के प्राकृतिक आपदा पूर्व चेतावनी केंद्र ने जानकारी दी है कि 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. विभाग के बयान में कहा गया है, ’15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.’

इस चेतावनी के बाद मैच में रुकावट या पूरी तरह धुल जाने (वॉशआउट) की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक इस मैच पर अब सभी की नजरें मौसम अपडेट पर टिकी हुई हैं. टीमें और फैंस लगातार ताजा मौसम जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि मौसम की स्थिति इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सीधा असर डाल सकती है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link