जिम्बाब्वे ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20 WC में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार हराया

जिम्बाब्वे ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20 WC में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार हराया


होमखेलक्रिकेट

जिम्बाब्वे ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20 WC में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार हराया

Last Updated:

Zimbabwe beat Australia for second time in ICC T20 World: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. टी20 विश्व कप के इतिहास में ये दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. 19 साल पहले टीम ने साल 2007 में टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था.

Zoom

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया. टी20 विश्व कप इतिहास में दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. आखिरी बार जिम्बाब्वे ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में हराया था. इस तरह अब दूसरी बार जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को रौंद कर नया इतिहास लिखा.

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जावब में मैथ्यू रेनेशॉ की अर्धशतकीय पारी के बावजूद कंगारू टीम 19.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी. इस तरह अनुभवी खिलाड़ियों के बिना ही जिम्बाब्वे ने कमाल किया.

जिम्बाब्वे की बॉलिंग के कंगारुओं ने किया सरेंडेर

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिम्बाब्वे की बॉलिंग के आसानी से घुटने टेक दिए. जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपने चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उनको इस गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

मुजरबानी के अलावा जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने भी कमाल किया. ब्रैड इवांस ने जिम्बाब्वे के लिए मैच में 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा वेलिंगटन मसाकाद्जा और रायन बर्ल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों ने बनाए सिंगल डिजिट स्कोर

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. मैच में ऑस्ट्रेलिया के 7 ऐसे बल्लेबाज रहे जो दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाए. टीम के लिए सिर्फ मैथ्यू रेनेशॉ ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो क्रीज पर आखिर तक टीम के लिए लड़ते रहे, लेकिन अंतिम ओवरों में वह भी 44 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंद में 31 रनों का योगदान दिया, जबकि ट्रेविस हेड सिर्फ 17 रन ही बना सके. इस तरह पूरी टीम सिर्फ 146 रन के स्कोर आउट हो गई.

जिम्बाब्वे ने खड़ा किया था फाइटिंग स्कोर

मुकाबले में जिम्बाब्वे को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अपनी सधी हुई शुरुआत की. पहले विकेट के लिए तादिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट ने 61 रनों की पार्टनरशिप की. तादिवानाशे मारुमानी 21 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रायन बेनेट ने 56 गेंद में 64 रन बनाए. इसके अलावा रायन बर्ल ने 35 और कप्तान सिकंदर ने रजा ने 25 रन बनाकर टीम के स्कोर को 169 रन तक पहुंचाने का काम किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link