Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है. उन्होंने इस बार पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद को आड़े हाथों लिया है. उनके एक बयान पर भड़के भज्जी ने खुली चुनौती दी है कि अगली बार ऐसा कुछ हुआ तो धज्जियां उड़ा देंगे.
हरभजन सिंह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद पर भड़के, कहा- तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ILT20 में अपने कार्यकाल के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई. हरभजन ने तनवीर अहमद को आड़े हाथों लिया हरभजन ने उनकी योग्यता पर सवाल उठाते हुए उन्हें उनकी असली जगह दिखा दी. कहा चेतावनी देते हुए कहा, अगर अगली बार ऐसा हुआ तो तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा. इसलिए निकल जाओ.”
तनवीर अक्सर पाकिस्तान के अलग-अलग टीवी चैनलों पर पैनलिस्ट के तौर पर आते हैं. वहां पाकिस्तान क्रिकेट पर अपनी राय रखते हैं. इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले उस्मान तारिक की विवादित गेंदबाजी एक्शन को लेकर तनवीर ने कुछ ऐसा कहा जिससे हरभजन नाराज हो गए. उन्होंने 47 साल के तनवीर पर खुलकर हमला बोला.
हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “यह वीडियो एक तुच्छ इंसान के लिए है, जिसने मेरे बारे में कुछ बातें कही हैं. असल में, मुझे तो पता भी नहीं कि वह कौन है, लेकिन बार-बार उसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ड्रामा करते देखता हूं. पहले तो मैं जानना चाहता हूं कि यह आदमी है कौन. क्या आप उसे जानते हैं? उसका नाम है तनवीर अहमद. उसने पाकिस्तान के लिए 3-4 मैच खेले हैं, और ऐसे व्यवहार करता है जैसे वह इमरान खान, वसीम अकरम या वकार यूनिस हो. शर्म करो,”
“मैं ILT20 में ब्रॉडकास्टर की भूमिका निभा रहा था. ब्रॉडकास्टर का काम क्या होता है? जब कोई मैन ऑफ द मैच बनता है, तो आप उससे सवाल पूछते हैं, है ना? उस्मान तारिक, पाकिस्तान के स्पिनर, ने तीन विकेट लिए और अपनी टीम के लिए मैच जीत लिया. ब्रॉडकास्टर के तौर पर मुझे उससे सवाल पूछना ही था. लेकिन जब मैंने ऐसा किया, तो इस आदमी [तनवीर अहमद] को दिक्कत हो गई. अगर मैं सवाल नहीं पूछता, तो वह फिर सोचता कि क्योंकि वह पाकिस्तान से है, मैंने उससे सवाल नहीं पूछा. उसने कहा, जहां भी मैं पाकिस्तानी क्रिकेटर देखता हूं, मैं उनके आसपास घूमता हूं.
हरभजन ने तनवीर को क्या कहा
हरभजन तनवीर पर लगातार हमला करते रहे और आखिर में उन्हें चेतावनी दी कि आगे से उनका या किसी भी भारतीय क्रिकेटर का नाम लेने से पहले सोच लें, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. हरभजन ने गुस्से में कहा.”मेरी बात सुनो. मुझे तो पता भी नहीं कि तुम कौन हो. पाकिस्तान के जितने भी महान खिलाड़ी हैं, वे ऐसी बातें नहीं कहते. वे सम्मानित हैं. लेकिन तुम जैसे लोग, जिन्होंने कभी कुछ हासिल नहीं किया, वे सिर्फ सस्ते चैनलों पर बैठकर बकवास कर सकते हैं. तुम्हें बात करने की तमीज नहीं है. यही फर्क है पांच मैच खेलने वाले खिलाड़ी और सौ मैच खेलने वाले खिलाड़ी में. तो तनवीर अहमद, खुद को देखो और बकवास करना बंद करो. जहां तक मेरी बात है, बस दूर हो जाओ. अगली बार ऐसा हुआ तो तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा. इसलिए निकल जाओ.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें