Last Updated:
Jabalpur ka Mausam: जबलपुर में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अधिकतम पारा 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हालांकि रात में 13.4 डिग्री के साथ ठंडक अभी भी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहेगा और हल्के बादल छा सकते हैं. पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. जानिए जबलपुर का ताजा मौसम अपडेट और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान.
Jabalpur Weather Today: संस्कारधानी जबलपुर में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है. फरवरी के दूसरे पखवाड़े में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि रात की ठंड अभी भी बनी हुई है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
दिन में गर्मी, शाम ढलते ही ठंड
इन दिनों हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम की ओर हो गया है, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है. लोग बिना स्वेटर के बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, ठंडी हवाएं फिर असर दिखाने लगती हैं.
अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. उत्तर भारत में सक्रिय उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम के कारण रात का तापमान नीचे बना हुआ है.
दिन-रात के तापमान में बढ़ेगा अंतर
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर और ज्यादा स्पष्ट होगा. इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें