मऊगंज में महाशिवरात्रि पर मंदिर में CCTV से निगरानी: एसपी ने शांति समिति बैठक ली; बोले-बैरिकेडिंग और विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा – Mauganj News

मऊगंज में महाशिवरात्रि पर मंदिर में CCTV से निगरानी:  एसपी ने शांति समिति बैठक ली; बोले-बैरिकेडिंग और विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा – Mauganj News




मऊगंज जिले में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने शुक्रवार शाम लौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ली। इसमें सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम निर्णय लिए। अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक के बाद अधिकारियों ने मेला परिसर और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। क्षेत्रीय विधायक गिरीश गौतम ने भी जनप्रतिनिधियों के साथ शिव धाम देवतालाब मंदिर परिसर का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंदिर परिसर में सीसीटीवी से निगरानी प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैरिकेडिंग करने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं, जबकि मंदिर मार्ग स्थित खेल मैदान को अस्थायी वाहन स्टैंड बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई और बिजली की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि जलाभिषेक और दर्शन सुचारु रूप से हो सकें। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें। बैठक में एसडीएम राजेश मेहता, एसडीओपी सचि पाठक, तहसीलदार, थाना प्रभारी लौर सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link