बंगले के बाहर नोटिस लगा दिया गया है.
बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट के बंगले को सील करने के लिए संपदा की टीम पहुंची. बंगले के सामान को खाली कराने के लिए सेंट्रल स्क्वाड, पीडब्ल्यूडी (PWD) और संपदा की टीम वाहनों के साथ पहुंची.
बंगला खाली कराने टीम पहुंची पहले आदेश पहुंचा बाद में
पूर्व वित्त मंत्री तरण भनोट के बंगले को खाली कराने टीम पहले पहुंच गई लेकिन आदेश की कॉपी टीम के पहुंचने के आधे घंटे बाद बंगले के कर्मचारियों को मिली. बंगले में मौजूद कर्मचारियों को कहना है कि बंगला खाली कराने के लिए टीम पहले से पहुंची हुई थी और टीम के आने के बाद बंगला खाली कराने का आदेश मिला था.
तरुण भनोट ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्रपूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सीएम को B-22 बंगला आवंटित करने की मांग की है. पत्र में पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने लिखा है कि मेरे बंगले में जो सामान है उसको शिफ्ट करने के लिए दूसरा बंगला आवंटित किया जाए ताकि मैं जल्द से जल्द बंगला खाली कर सकूं. मालूम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के लिए पूर्व वित्त मंत्री का B-16 चार इमली स्थित बंगला आवंटित किया गया है. इसके बाद से ही कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे तरुण भनोट के बंगले को खाली कराने का दबाव सरकार की तरफ से बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
यहां अचानक गुटखे की ऐसी मची लूट की बुलानी पड़ गई पुलिस, जानिए क्या है मामला
अमित शाह से मिले CM अरविंद केजरीवाल, बताया-दिल्ली को भी मिलेगी केंद्र से मदद
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 10, 2020, 11:21 PM IST