सतना में सूत्र सेवा बस में यात्री से अभद्रता: निजी बस कर्मचारी ने की गाली-गलौज; सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो – Satna News

सतना में सूत्र सेवा बस में यात्री से अभद्रता:  निजी बस कर्मचारी ने की गाली-गलौज; सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो – Satna News




सतना में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से बसों के संचालन के बीच निजी बस ऑपरेटरों की गुंडागर्दी सामने आई है। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें निजी बस का एक कर्मचारी सूत्र सेवा बस में बैठे यात्री के साथ अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। यह विवाद रीवा रोड पर कारगिल ढाबा के पास सवारी बैठाने को लेकर हुआ। निजी बस कर्मचारी इस बात पर नाराज था कि यात्री उसकी बस छोड़कर सूत्र सेवा बस में क्यों बैठ गया। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सूत्र सेवा की बस सतना से रीवा जा रही थी। एक नियमित यात्री आईएसबीटी नहीं पहुंच पाया, तो उसने रीवा रोड पर कारगिल ढाबा के पास बस रोककर चढ़ गया। इसी दौरान वहां खड़ी एक निजी बस का कर्मचारी यह देखकर भड़क गया। वह सूत्र सेवा बस के अंदर घुस गया और यात्री से बहस करने लगा। बहसबाजी गाली-गलौज तक पहुंच गई, जिसे बाद में अन्य यात्रियों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। ढाबे के पास बना लिया अघोषित स्टैंड इस तरह के विवाद का मुख्य कारण निजी बस ऑपरेटरों द्वारा कारगिल ढाबा के सामने बनाया गया अघोषित बस स्टैंड है। आईएसबीटी से निकलने के बाद निजी बसें यहां 10 से 15 मिनट तक खड़ी रहती हैं। वे आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को यहीं रोककर अपनी बसों में बैठा लेते हैं। इसी खींचतान के चलते आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।



Source link