नीमच के बघाना थाना क्षेत्र के खेड़ादारू गांव में शुक्रवार शाम एक 22 साल युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान पायल पुत्री गणपत सिंह राजपूत के रूप में हुई है। आज शनिवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। बाहर न आने पर परिजनों को हुई आशंका जानकारी के अनुसार, पायल ने शाम करीब 7 बजे अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक युवती के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल युवती को फंदे से नीचे उतारा और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रही है पुलिस मामले की सूचना मिलने पर बघाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और युवती द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।
Source link