Virat kohli gifted his autographed t-shirt to rahul tewatia | IPL 2020: विराट कोहली ने राहुल तेवतिया को दिया स्पेशल गिफ्ट

Virat kohli gifted his autographed t-shirt to rahul tewatia | IPL 2020: विराट कोहली ने राहुल तेवतिया को दिया स्पेशल गिफ्ट


नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2020) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ शानदार पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उस मैच में तेवतिया ने तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का रुख पलट दिया था. उन्होंने पंजाब के खिलाफ 31 गेंद पर 53 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी.

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था और बेंगलोर ने राजस्थान को 8 विकेट से मात दी थी. इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी की थी. कुछ वक्त से फॉर्म से बाहर चल रहे कोहली ने इस मैच में वापसी की और 53 गेंद पर नाबाद 72 रनों की जोरदार पारी खेली थी.

मैच के बाद दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने राहुल तेवतिया को उनके प्रदर्शन के लिए एक टी-शर्ट गिफ्ट की है. विराट कोहली ने अपनी टी-शर्ट ऑटोग्राफ कर तेवतिया को ये स्पेशल गिफ्ट दिया.

 

आईसीसी ने कोहली और तेवतिया की यह तस्वीर ट्वीट की. इसके साथ कैप्शन दिया गया, ‘विराट कोहली ने राहुल तेवतिया को एक स्पेशल ऑटोग्राफ जर्सी तोहफे में दी. खेल ही खेल को पहचानता है’.

बता दें कि अबु धाबी में बैंगलोर और राजस्थान के बीच गए मैच राजस्थान ने आरसीबी को 155 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे बैंगलोर ने आसानी के हासिल कर मैच अपने नाम किया था.

 





Source link