आज कोठीबाजार से निकलेगी शिव बारात – Betul News

आज कोठीबाजार से निकलेगी शिव बारात – Betul News



बैतूल| श्री शंभू भोले सेवा उत्सव समिति के नेतृत्व में रविवार को शिव बारात निकाली जाएगी। बारात में शिव विवाह की झलक दिखाती आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। अमरावती का रुद्रावतार ढोल-ताशा पथक, जय सेवा डंडार मंडल मरकढ़ाना और उज्जैन की प्रसिद्ध झांझ-डमरू टीम अपनी प्रस्तुति देंगे। इनकी प्रस्तुति से शिव नाम की गूंज और तेज होगी। चलित लड्डू गोपाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अन्य दल भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। ढोल, ताशा और डमरू की ध्वनि के बीच शिव नाम का उद्घोष गूंजेगा।



Source link