Last Updated:
Quinton de Kock surpasses MS Dhoni: क्विंटन डिकॉक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान एमएस धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में विकेट के पीछे 32 डिसमिसल किए थे. डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की.
डिकॉक ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा.
नई दिल्ली. क्विंटन डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. डिकॉक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक डिसमिसल करने वाले बतौर विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा. इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट के पीछे एक कैच किया. इसी के साथ वह धोनी को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल विकेट कीपर बन गए हैं. साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली.
क्विंटन डिकॉक (Quinton de kock) ने मार्को यानसन की गेंद पर कीवी विकेटकीपर ओपनर टिम सीफर्ट का कैच लपककर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया. डिकॉक के टी20 वर्ल्ड कप का यह 33वां डिसमिसल था. इससे पहले एमएस धोनी ने 32 जबकि पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने 30 वहीं दिनेश रामदीन ने 27 डिसमिसल किए थे.मार्को यानसन (40/4) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान एडेन मारक्रम की आक्रामक बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली. न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.
डिकॉक ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा.
मारक्रम ने 44 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने क्विंटन डिकॉक (14 गेंद में 20) के साथ 28 गेंद में 62 और रेयान रिकल्टन के साथ 18 गेंद में 40 रन की साझेदारी कर शुरुआती आठ ओवर के अंदर टीम के रनों का शतक पूरा कर मैच पर पूरी तरह से दबदबा कायम कर दिया था. मार्क चैपमैन (48) और डेरिल मिचेल (32) के बीच पांचवें विकेट के लिए 44 गेंद में 74 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.
दक्षिण अफ्रीका के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ यानसन के अलावा लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कोर्बिन बोश भी विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे। इन तीनों को एक-एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करते हुए मारक्रम ने शुरुआती ओवर में ही मैट हेनरी के खिलाफ हैट्रिक चौका लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने अगले ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन (33 रन पर एक विकेट) का स्वागत छक्के से करने के बाद अगली गेंद पर चौका जड़ दिया. मारक्रम ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखते हुए जैकब डफी की लगातार गेंदों को दर्शक के पास पहुंचानक के बाद दो चौके लगाकर तीन ओवर में ही टीम के रनों का अर्धशतक पूरा कर दिया. विश्व कप में यह तीन ओवर के बाद किसी टीम के लिए दूसरा सबसे तेज शुरुआत है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें