भारत-पाक मुकाबले से पहले ग्वालियर में उत्साह चरम पर: युवाओं ने कहा- टीम इंडिया की जीत तय; पुलिस अलर्ट पर – Gwalior News

भारत-पाक मुकाबले से पहले ग्वालियर में उत्साह चरम पर:  युवाओं ने कहा- टीम इंडिया की जीत तय; पुलिस अलर्ट पर – Gwalior News




टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो, श्रीलंका में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर ग्वालियर में अभी से रोमांच चरम पर पहुंच गया है। शहर के चौराहों, चाय की दुकानों और पान की गुमटियों पर पिछले कई दिनों से इसी मुकाबले की चर्चा है। क्रिकेट प्रेमी इसे ‘सबसे बड़ा मैच’ मान रहे हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर ऐसा उत्साह है कि आमतौर पर क्रिकेट में रुचि न रखने वाले लोग भी इसे देखने की तैयारी में हैं। शहर का युवा वर्ग विशेष रूप से उत्साहित है। उस्मान तारिक की गेंदबाजी को लेकर चर्चा अधिकांश क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम को मजबूत मानकर उसकी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग पाकिस्तान को हल्के में न लेने की सलाह भी दे रहे हैं। पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक की गेंदबाजी को लेकर भी चर्चा है कि वह भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे। इस बड़े मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार भी गर्म है। सूत्रों के अनुसार, सटोरियों ने मैच से मुनाफा कमाने की पूरी तैयारी कर रखी है। हालांकि, पुलिस की क्राइम ब्रांच पुराने सूचीबद्ध सटोरियों पर लगातार नजर रख रही है और नए चेहरों की भी तलाश की जा रही है। सट्टा बाजार में भारतीय टीम को पसंदीदा माना जा रहा है। शहरभर में पुलिस अलर्ट मैच और महाशिवरात्रि पर्व एक ही दिन होने के कारण पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और क्राइम ब्रांच को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त के आदेश दिए गए हैं, ताकि मैच के परिणाम के बाद किसी प्रकार का तनाव या विवाद उत्पन्न न हो। महाशिवरात्रि के कारण शहर के मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में पुलिस को दोहरी जिम्मेदारी निभानी होगी। आशंका है कि मैच में जीत के बाद युवा सड़कों पर निकलकर जश्न मना सकते हैं और पटाखे फोड़ सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन सकती है।



Source link