महाशिवरात्रि पर ‘तांडव’ मचाएंगे अभिषेक शर्मा, हर गेंद पहुंचा रहे स्टेडियम पार, VIDEO देख कांप जाएगा पाकिस्तान!

महाशिवरात्रि पर ‘तांडव’ मचाएंगे अभिषेक शर्मा, हर गेंद पहुंचा रहे स्टेडियम पार, VIDEO देख कांप जाएगा पाकिस्तान!


India vs Pakistan: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है. अब से थोड़ी देर बाद कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महासंग्राम होने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. करोड़ों भारतीय फैंस इसलिए भी बेहद खुश हैं, क्योंकि अहम मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी तय है. बता दें कि पेट में तकलीफ की वजह से वो नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे. हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कन्फर्म कर दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा खेलेंगे.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद है. महाशिवरात्रि के अवसर पर वो पाकिस्तान के खिलाफ तांडव मचा सकते हैं. इसका ट्रेलर उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में दिखा दिया, उम्मीद है कि रविवार को शाम 7 बजे अभिषेक पूरा फिल्म दिखाएंगे.

महाशिवरात्रि पर तांडव मचाएंगे अभिषेक शर्मा

Add Zee News as a Preferred Source


भारत-पाकिस्तान मैच से पहले आईसीसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर भारतीय फैंस तो खुश होंगे, लेकिन पड़ोसी मुल्क में अफरा-तफरी मचनी तय है. टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन में अभिषेक खतरनाक मूड में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो हर गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इस कोशिश में 10 में से 9 बार कामयाब भी होते दिखे. अगर ये ट्रेलर है तो सोचिए फिल्म कैसी होगी.

 

तिलक वर्मा फिर बनेंगे पाकिस्तान के लिए खतरा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा के अलावा बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज तिलक वर्मा से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी. पिछले साल एशिया कप में तिलक ने पाक को गहरा जख्म दिया था. फाइनल में उन्होंने 53 गेंदों पर 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी और पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली  थी. सलमान अली आगा एंड कंपनी के जहन में वो पारी अभी भी ताजा होगी.

ये होगी भारत की प्लेइंग XI?

पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव के साथ उतर सकती है. संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा की वापसी होगी, वहीं स्पिनरों के लिए मददगार साबित होने वाली आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर अर्शदीप शर्मा की जगह कुलदीप यादव की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

ये भी पढ़ें: राधा यादव की दोपहर.. अब सूर्यकुमार यादव के नाम होगी शाम! पाकिस्तान ए की करारी हार





Source link