पाकिस्तान के खिलाफ धागा खोलकर जब आउट हुए ईशान किशन, कप्तान सूर्या ने बीच मैदान किया कुछ ऐसा, फैंस का जीता दिल

पाकिस्तान के खिलाफ धागा खोलकर जब आउट हुए ईशान किशन, कप्तान सूर्या ने बीच मैदान किया कुछ ऐसा, फैंस का जीता दिल


Ishan Kishan Fifty Against Pakistan: टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तूफानी पारी खेलकर महफिल लूट ली. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाक कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. अभिषेक शर्मा पहले ओवर में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. भारत का स्कोर 1/1 था और उसके बाद ईशान किशन ने पाकिस्तान पर काउंटर अटैक किया.

ईशान किशन ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही छक्का जड़कर खाता खोला और अपने इरादे बता दिए. उन्होंने पाकिस्तान के प्रीमियम तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को आड़े हाथों लिया और उनके पहले ओवर में 15 रन बना दिए. पाक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए ईशान ने 27 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा.

सूर्या ने बीच मैदान पर ईशान को दी शाबाशी

Add Zee News as a Preferred Source


शाहीन अफरीदी के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने के बाद ईशान किशन ने पाक लेग स्पिनर शादाब खान पर अटैक किया और उनके पहले ओवर में 17 रन बना दिए. जब पाकिस्तान गेंदबाजों की बखिया उधेरने के बाद ईशान किशन आउट हुए तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच मैदान पर उनकी पीठ थपथपाई. ईशान किशन ने 192.50 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 40 गेंदों पर 77 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े. ईशान को सईम अयूब ने क्लीन बोल्ड किया. उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे. जब ईशान निराश होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे तब सूर्या रुके और उन्हें शानदार पारी के लिए बधाई दी.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ओवर में खुद गेंद थाम बड़ा दांव खेला. ये इसलिए भी हैरान करने वाला था क्योंकि इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी ओवर नहीं डाला था. हालांकि, उनका ये दांव सही साबित हुआ और पाक कप्तान ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराया.

अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

बता दें कि अभिषेक शर्मा पिछले 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 4 में शून्य पर आउट हुए हैं. इसके अलावा वो टी20 विश्व कप के पहले दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस शर्मनाक लिस्ट में बांग्लादेशी क्रिकेटर इमरुल कायस और भारत के पूर्व खिलाड़ी आशीष नेहरा का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा पर लगा शून्य का कलंक, सलमान के जाल में फंसते ही बना दिया T20 वर्ल्ड कप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

 



Source link