सुपर ओवर में मिली हार को नहीं भुला पा रहा… गम के मारे राशिद बेचारे

सुपर ओवर में मिली हार को नहीं भुला पा रहा… गम के मारे राशिद बेचारे


होमखेलक्रिकेट

सुपर ओवर में मिली हार को नहीं भुला पा रहा… गम के मारे राशिद बेचारे

Last Updated:

Rashid khan statement: राशिद खान ने स्वीकार किया है कि वह डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को नहीं भूल पा रहे हैं. उनका कहना है कि सच कहूं तो यह बहुत मुश्किल है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपरओवर में मिली हार जैसी हार को दिमाग से निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है. वह मैच हमारे हाथ में था. इसके बावजूद हम नहीं जीत सके.

Zoom

राशिद खान सुपर ओवर में हार गम को अभी तक नहीं भुला पाए हैं.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का कहना है कि वह डबल सुपर ओवर में मिली हार को भुला नहीं पा रहे हैं. उनके मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत उनकी मुट्ठी में थी लेकिन बाद में सबकुछ गड़बड़ हो गया. टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मैच में अफगानिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. डबल सुपरओवर में मिली हार को अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान अब तक भूल नहीं पाए हैं. राशिद खान ने कहा, ‘सच कहूं तो, यह बहुत मुश्किल है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपरओवर में मिली हार जैसी हार को दिमाग से निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है. वह मैच हमारे हाथ में था. इसके बावजूद हम नहीं जीत सके.’

अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को अफगानिस्तान का सामना यूएई से होगा. इस मैच से पूर्व राशिद ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘2023 विश्व कप में वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच कभी दिमाग से नहीं जाता. जब तक कि हम 2024 (टी20) विश्व कप में उनके खिलाफ जीत नहीं गए और फिर धीरे-धीरे वह दिमाग से निकल गया. यह काफी निराशाजनक है. पिछले डेढ़ साल से हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है. सबसे जरूरी बात यह है कि हमने किस माइंडसेट के साथ खेला और कितनी मेहनत की. मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है. यह न सिर्फ आने वाले मैचों में, बल्कि हमारे आने वाले क्रिकेट में भी हमारी मदद करेगा.’

राशिद खान सुपर ओवर में हार गम को अभी तक नहीं भुला पाए हैं.

ग्रुप मैचों में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़ा है. इस पर राशिद ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे बड़े देशों के खिलाफ नियमित मैच न होने की वजह से उनकी टीम दबाव वाले मैचों के लिए कम तैयार थी. अगर आपको किसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो ऐसा ही होता है. अगर हम साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा टी20 खेलते, तो हमें अंदाजा होता कि यह टीम हमें कहां हरा सकती है और हम कहां बेहतर कर सकते हैं. अगर आप साल में एक बार उनके साथ खेलते हैं, और वह भी विश्व कप कप इवेंट में, तो यह ऐसा समय होता है जब आपके पास गलती करने का विकल्प नहीं होता.’

उन्होंने कहा, ‘अगर आप न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार दिन में दो मैच खेलते हैं, तो आपका विश्व कप चार दिन में खत्म हो सकता है, और हमारे साथ ऐसा हुआ। हम दोनों मैच चार दिन में हार गए और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए. तो, यह दबाव अलग है. आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहना होगा. अगर आप एक छोटी सी गलती करते हैं, तो आप कॉम्पिटिशन से बाहर हो जाते हैं.’ राशिद खान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ज्यादा कुछ गलत हुआ है. हमने अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन थोड़े अनलकी रहे. आपने पिछला मैच देखा, हम बहुत करीब थे, हम दूसरे सुपरओवर में थे. मुझे लगता है कि इससे पता चलता है कि हमने मेहनत की.’ अफगानिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में यूएई और कनाडा के खिलाफ 2 मैच और खेलने हैं. यूएई के खिलाफ 16 और कनाडा के खिलाफ 19 फरवरी को मैच है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link