Illegal vehicle stand off Narmada coast should be closed | नर्मदा तट का अवैध वाहन स्टैण्ड बंद किया जाए

Illegal vehicle stand off Narmada coast should be closed | नर्मदा तट का अवैध वाहन स्टैण्ड बंद किया जाए


जबलपुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदा तट पर दर्शन करने आने वाले वाहनों से शुल्क वसूला जा रहा है। सिद्धघाट के पास अवैध रूप से चल रहे इस वाहन स्टैण्ड को तत्काल बंद कराया जाये। यह माँग कलेक्टर और एसपी को सौंपे गये ज्ञापन में क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों ने की। क्षेत्रीय लोगाें का कहना है कि लगभग 8 वर्ष पहले झंडा चौक से नर्मदा तट का मार्ग जो 20 फीट था यहाँ से अतिक्रमण हटाकर रोड को 50 फीट कराया गया था।

इसके बाद पिछले कुछ सालों से इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। बैरिकेड्स लगने से नर्मदा भक्तों को परेशानी हो रही है। जैसे-तैसे जो भक्त यहाँ तक पहुँच रहे हैं तो यहाँ अवैध रूप से स्टैण्ड शुरू किया गया है और वसूली की जा रही है।

पता नहीं कौन लोग हैं जो इस वाहन स्टैण्ड को चला रहे हैं और नर्मदा दर्शन का शुल्क वसूल रहे हैं। सिद्धघाट में वाहन स्टैण्ड शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। इस दौरान मनीष दुबे, सतीश उपाध्याय, मुरलीधर दुबे, सोनू बचवानी, राजापुरी गोस्वामी आदि ने कहा है कि झंडा चौक के बैरिकेड्स हटाये जायें और वाहन स्टैण्ड को बंद कराया जाये।



Source link