हरदा | सिविल लाइन थाना पुलिस ने बालक से कुकर्म और हत्या के आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी भूरा ने 12 फरवरी को कुरकुरे और बेर का लालच देकर गांव के खंडहर हो चुके स्कूल भवन में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित बालक के चिल्लाने पर आरोपी ने मुंह, नाक और गला दबा दिया। इससे बालक की मौत हो गई। आरोपी ने मृत बालक को टेबल पर लिटा दिया। उसके ऊपर कपड़ा ढककर घर लौट आया। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बालक की खोजबीन शुरू की। देर शाम बालक का शव खंडहर में मिला। इसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें बालक पहले और उसके पीछे-पीछे आरोपी जाता नजर आया। शाम को आरोपी अकेला लौटता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Source link