IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है. ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर उसने सुपर 8 में एंट्री कर ली है. सबसे पहले भारत ने अमेरिका को मात दी, फिर नामीबिया को हराया और अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से मात दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. ये भारत की आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 16वीं जीत रही, जिसके दम पर उसने ऑस्ट्रेलिया का 17 साल पुराना रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया ने 2006 से लेकर 2007 तक लगातार 15 जीत दर्ज की थीं. 2007 से लेकर 2024 तक ये रिकॉर्ड अमर रहा. मतलब 17 साल तक कोई भी टीम लगातार ऑस्ट्रेलिया जितने मैच नहीं जीत पाई, लेकिन टीम ने 2024 से लेकर 2026 तक लगातार 16 जीत दर्ज करके कंगारू टीम को पछाड़ दिया है.
भारत अब ऐसी पहली टीम बन चुकी है, जिसने आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 16 जीत दर्ज करने का प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है. इस रिकॉर्ड से पूरे विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है. खास बात ये भी रही कि यह भारत की टी20 विश्व कप में लगातार 11वीं जीत दर्ज है. इस मामले में साउथ अफ्रीका नंबर 2 पर है, जिसने लगातार 9 मैच जीते हैं.
2024 से लेकर 2026 तक लगातार 16 जीत
दरअसल, टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. तब से लेकर अब तक भारत ने जितने भी आईसीसी टूर्नामेंट खेले, सभी मैचों में जीत हासिल की. इसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2026 और टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले शामिल हैं. इससे पहले भारत ने 2012 से लेकर 2014 तक लगातार 12 मैच जीते थे.
आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
16 जीत, भारत (2024–2026)
15 जीत, ऑस्ट्रेलिया (2006–2007)
14 जीत, ऑस्ट्रेलिया (2023–2024)
13 जीत, ऑस्ट्रेलिया (2003–2004)
12 जीत, भारत (2012–2014)
10 जीत, ऑस्ट्रेलिया (2009–2010)
10 जीत, भारत (2023)
9 जीत, वेस्टइंडीज (1975–1979)
9 जीत, श्रीलंका (1996–1998)
9 जीत, पाकिस्तान (2019–2021)
IND vs PAK मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 175 रन बनाए थे. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में हुआ. पिच से स्पिनर्स को खूब मदद थी. इसलिए दोनों टीमें 4-4 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी थीं. टीम इंडिया के लिए ओपनर ईशान किशन ने 40 बॉल पर 10 चौके और 3 छक्के मारकर 77 रन बनाए थे. 176 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने मारा पाकिस्तान के गाल पर तमाचा, जीत के बाद ‘नो हैंडशेक’, दुनियाभर में हुई बेइज्जती