परासिया नपा अध्यक्ष ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी: बोले- मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश; एक सप्ताह में दो महिलाओं ने कराई थी FIR – Chhindwara News

परासिया नपा अध्यक्ष ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी:  बोले- मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश; एक सप्ताह में दो महिलाओं ने कराई थी FIR – Chhindwara News




छिंदवाड़ा में विनोद मालवीय ने रविवार रात अपनी फेसबुक आईडी से एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगातार लग रहे आरोपों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों सहित आत्मदाह करने की बात कही।नगर पालिका परिषद परासिया के अध्यक्ष मालवीय पिछले कुछ दिनों से विभिन्न आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इन मामलों की जांच जारी है। पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह एक महिला के साथ अश्लील बातचीत का कथित ऑडियो सामने आया था। आरोप है कि यह ऑडियो वायरल करने के मामले में उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके कुछ दिन बाद एक अन्य महिला ने भी गंभीर आरोप लगाए। शिकायत में कहा गया कि महिला के पति को नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। आरोप यह भी है कि मांग पूरी न करने पर नगर पालिका में कार्यरत उसके पति को नौकरी से हटा दिया गया। इस मामले में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वीडियो में साजिश का आरोप रविवार देर शाम जारी वीडियो में मालवीय ने कहा कि उनके खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है और आने वाले समय में और भी प्रकरण दर्ज कराए जा सकते हैं। उन्होंने तीन-चार लोगों का बिना नाम लिए उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहीं लोग शिकायतें करवा रहे हैं। वीडियो में उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की बात कहते हुए परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी। नपा अध्यक्ष को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित 30 जनवरी को छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई। पार्टी का कहना है कि मालवी की गतिविधियों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया। किन शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई? प्रदेश अध्यक्ष के पास अलग-अलग स्तर से की गई शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायतों में कथित रूप से कमीशन से जुड़े ऑडियो, एक स्थानीय भाजपा नेता की जासूसी कराने के आरोप, पारिवारिक ऑडियो वायरल करने का मामला और आपत्तिजनक ऑडियो सामने आने जैसी बातें शामिल बताई गई हैं। इन मामलों को लेकर पूर्व में कई लिखित शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।



Source link