जबलपुर में चलती ट्रेन में यात्री पर हमला: वेंडर से खाने का सामान नहीं लिया तो सब्जी काटने वाले चाकू से हमलाकर भागा – Jabalpur News

जबलपुर में चलती ट्रेन में यात्री पर हमला:  वेंडर से खाने का सामान नहीं लिया तो सब्जी काटने वाले चाकू से हमलाकर भागा – Jabalpur News




जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक चलती ट्रेन में वेंडर ने रविवार रात को यात्री पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इधर, जीआरपी ने हमला करने वाले वेंडर की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, यात्रियों पर आए दिन हमले की खबरें आ रही हैं और वेंडर ये वारदात ट्रेन में कर रहे हैं। एक बार फिर चलती ट्रेन में जब यात्री ने सामान नहीं खरीदा तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, जीआरपी ने वेंडर को चिन्हित करते हुए तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद जनरल कोच में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन जैसे ही जबलपुर स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। गाड़ी संख्या 11401 पुणे -सुपोल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में हाजीपुर निवासी 29 वर्षीय यात्री राहुल सिंह राजपूत सफर कर रहा था। ट्रेन शहपुरा- भिटौनी स्टेशन पहुंचने के बाद खाद्य सामग्री बेच रहा एक वेंडर डिब्बे में आ गया।
राहुल ने उससे खाने के सामान का दाम पूछा तो उसने ज्यादा रेट बताए, जिसे लेने के लिए राहुल तैयार नहीं हुआ। इतना सुनते ही वेंडर ने यात्री के पैर पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के दौरान डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। विवाद के बीच वेंडर यात्रियों को धक्का देते हुए दूसरे डिब्बे की तरफ भाग गया। ट्रेन जब जबलपुर स्टेशन पहुंची तो यात्री ने जीआरपी से अपनी शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि वेंडर ने अपने पास सब्जी काटने वाला चाकू रखा था, जिससे यात्री के पैर पर वार किया था। जबलपुर जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत का कहना है कि आरोपी वेंडर को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… ट्रेनों में यात्रियों-वेंडरों में आए दिन होती है मारपीट परिवार के साथ सफर के लिए रेलवे को सबसे सुरक्षित साधन माना जाता है, लेकिन हालिया घटनाओं ने इस भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेनों में वेंडरों के नाम पर गुंडागर्दी और यात्रियों से मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि कुछ वेंडर दबंगई करते हुए मारपीट तक पर उतर आते हैं।पूरी खबर पढ़ें



Source link