ये तूफान से पहले की शांति है, अभिषेक शर्मा को मिला हरभजन सिंह का सपोर्ट

ये तूफान से पहले की शांति है, अभिषेक शर्मा को मिला हरभजन सिंह का सपोर्ट


होमखेलक्रिकेट

ये तूफान से पहले की शांति है, अभिषेक शर्मा को मिला हरभजन सिंह का सपोर्ट

Last Updated:

Abhishek Sharma Batting: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं. अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में उनका खाता नहीं खुला था. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ बीमार होने के चलते बाहर रहे. पाकिस्तान के मैच में वापसी हुई, लेकिन यहां भी खाता नहीं खुला. हरभजन सिंह ने उनके सपोर्ट में बयान दिया है और कहा है कि उन्हें निराश नहीं होना चाहिए.

Zoom

अभिषेक शर्मा को हरभजन सिंह से मिला सपोर्ट.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें अपने खराब फॉर्म से निराश नहीं होना चाहिए. टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो बार 0 पर आउट होने के बाद भी भज्जी ने भरोसा जताया कि अभिषेक मजबूत वापसी करेंगे. कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में अभिषेक चार गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए. इससे पहले वह अमेरिका के खिलाफ भी 0 पर आउट हुए थे. अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन ने कहा, ‘अभिषेक शर्मा मजबूत खिलाड़ी हैं, उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. कुछ महीने पहले तक वह गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे. वह समय फिर आएगा. उन्हें खुद पर विश्वास रखना चाहिए और इन दो मैचों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सब तुम्हारे साथ हैं, टीम तुम्हारे साथ है, मैनेजमेंट और पूरा देश तुम्हारे साथ है. हमें अभिषेक पर पूरा भरोसा है. जब टीम इंडिया को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, वह जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’ भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगी. सुपर-8 के मुकाबलों से पहले इस मैच में अभिषेक लय हासिल करने उतरेंगे. उनकी कोशिश रन बनाने की होगी.

अभिषेक शर्मा को हरभजन सिंह से मिला सपोर्ट.

PAK के खिलाफ कैसे आउट हुए अभिषेक?
पाकिस्तान के पास मजबूत स्पिन आक्रमण था, लेकिन कप्तान सलमान अली आगा ने खुद गेंदबाजी की शुरुआत कर सबको चौंका दिया. भारतीय फैंस को झटका तब लगा जब उनकी गेंद पर टीम के सबसे ताकतवर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आउट हो गए, वो भी बिना कोई रन बनाए. बीमारी से वापसी कर रहे अभिषेक जल्दी रन बनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सीधा शॉट खेल दिया जिसे मिड-ऑन पर खड़े शाहीन शाह अफरीदी ने आसानी से लपक लिया.

कौन रहा पाकिस्तान पर जीत का हीरो?
अभिषेक के जल्दी आउट होने के बावजूद भारत ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली. ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 175 रन तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम लय में नहीं दिखी. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया. भारत ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत का पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 8-1 हो गया और टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link