जीत के बाद भी इंग्लैंड पर लगा शर्मनाक दाग! आखिर इटली ने कितने छक्के मार दिए? T20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा

जीत के बाद भी इंग्लैंड पर लगा शर्मनाक दाग! आखिर इटली ने कितने छक्के मार दिए? T20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा


England vs Italy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस ग्रुप से उनके साथ वेस्टइंडीज ने भी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला भले ही इंग्लैंड के नाम रहा, लेकिन 26वें रैंक की टीम इटली ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इंग्लैंड के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए इटली ने इतिहास रच दिया.

इटली के खिलाफ जीत के बाद भी इंग्लैंड पर ऐसा शर्मनाक दाग लगा, जिसे वो जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे. नेपाल के खिलाफ भी हैरी ब्रूक की टीम गिरते-पड़ते जीती थी, अब इटली ने भी कुछ देर के लिए उनकी सांसें रोक दी थी. ईडन गार्डन्स मैदान पर छक्कों की बरसात करते हुए इटली के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के होश उड़ा दिए.

इंग्लैंड के खिलाफ इटली ने उड़ाए 13 छक्के

Add Zee News as a Preferred Source


इंग्लैंड ने पहले  बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 202 रन बनाए थे. इंग्लिश बल्लेबाजों ने पारी के दौरान 12 छक्के जड़े. हालांकि, इटली की टीम उनसे एक कदम आगे निकली. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने 178 रन बनाए और इस दौरान 13 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट नेशन की तरफ से टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ इतने छक्के कभी नहीं लगे थे. ये कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड की टीम मैच तो जीत गई, लेकिन इटली ने जो उनका हाल किया, उसे वो जल्द भूल नहीं पाएंगे. 

इटली के बल्लेबाज बेन मनेंटी ने खेली तूफानी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इटली के बल्लेबाज बेन मनेंटी ने 25 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली. 240.00 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े. वो जब तक क्रीज पर थे, इंग्लैंड की टीम पर काफी दबाव था, लेकिन उनके आउट होने के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने राहत की सांस ली. आखिरी ओवरों में ग्रांट स्टीवर्ट ने भी 23 गेंदों पर 45 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन इटली को जीत नहीं दिला सके. 

ये भी पढ़ें: 0,W,0,0,0,W… T20 वर्ल्ड कप में 16 साल बाद हुआ ये करिश्मा! इंग्लैंड के गेंदबाज ने असंभव को किया संभव

 



Source link