‘ले तू ही खा ले, तू ही ज्यादा खुश है..’ हारते ही जबर्दस्ती मुंह में भर दिया केक

‘ले तू ही खा ले, तू ही ज्यादा खुश है..’ हारते ही जबर्दस्ती मुंह में भर दिया केक


अभिषेक शर्मा का विकेट ले लिया… अब देख क्या होने वाला है… कौन बचाएगा तुम्हें, अभी देखों सलमान आगा सबको आउट कर देगा… क्या ईशान किशन से उम्मीदें हैं, अभी देखना…आज तो हम बुमराह, सूर्या का के काटेंगे, हमारा फरहान जब चौके-छक्के मारेगा तब देखना, बैंड बजा के रख देंगे हम, केक ले आएं हैं, अभी काटेंगे.

यह खुशी थी एक पाकिस्तानी फैंस की, तब जब मैच शुरू हुआ था. सलमान अली आगा ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जब अभिषेक शर्मा को आउट किया तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तानियों ने ये मान लिया कि वह जीत गए, मगर कहानी तो कोई और ही लिखने आया था और उस केक का हश्र भी कुछ और होना था.

पाकिस्तान और भारत के मैच से पहले दोनों ही देशों के क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ी थीं. जीत के दावे और तैयारी भी अलग-अलग थी. कुछ पाकिस्तानी फैंस तो केक लेकर बैठे थे, कुछ का कहना था कि वर्ल्डकप तो अब शुरू हुआ है. ऐसा ही एक पाकिस्तानी फैंस मैच से पहले खूब उछल रहा था. इसकी वीडियो अब वायरल हो रही है, जो गुस्से में केक को अपने पास बैठी महिला के मुंह में पर लगाते नजर आ रहा है.ये तब होता है जब महिला कहती है कि पाकिस्तान तो हार गया केक का अब क्या करना है?

मैच से पहले इस पाकिस्तानी फैंस के बहुत दावे थे, जब अभिषेक शर्मा आउट हुए तो वह एक्साइटेड होकर कह रहा था कि, देखो आज क्या होने वाला है, शाहीन का वेट किया जा रहा था आ गए सलमान अली आगा.. लो अब तक अभिषेक को आउट कर दिया, ईशान किशन 20 से 30 रन का है, क्योंकि ये तो खुद अभिषेक के सहारे आया था. जब ईशान ने रन बनाने शुरू किया तो मिजाज बदलने लगा. पाकिस्तानी फैंस कहने लगा कि लगता है पाकिस्तान ने रात भर बैठकर सिर्फ अभिषेक शर्मा की ही तैयारी की थी, बाकियों का तो इन्हें पता ही नहीं है भाई.

ईशान किशन ने जब 77 रन बना लिए तो यह पाकिस्तानी फैंस कह रहा था कि इसने बहुत मारा, मगर देखना अभी कमाल होगा, हमारे बल्लेबाज अभी हवा निकाल देंगे, चौके छक्के बरसेंगे मैदान में. ईशान की विकेट पहले आ जाती तो 10 ओवर में 30 से 40 रन ही बना पाते इंडियन, ईशान ने अपनी जिंदगी की यादगार पारी खेली है.

फैंस उस्मान तारिक को लेकर भी उत्साहित था, मैच के दौरान ही कह रहा था कि अरे भारत के खिलाफ तो ये ज्यादा पॉज ले जा रहा है. मगर जब सूर्या ने चौके से उस्मान तारिक का स्वागत किया तो निराशा जरूर हुई. हालांकि जब तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पांड्या आउट हुए तो उसे फिर लगा कि मैच में पाकिस्तान है, वह यहां तक कहने लगा कि क्या स्टेडियम को वानखड़े समझा है, ये पाकिस्तान के बॉलर है, जा-जा डगआउट में, देखना अब जाने वाली है टीम.

जब पाकिस्तान की पारी शुरू होने वाली तो यह कह रहा था कि अब देख आज बुमराह का हैपी बर्थडे करूंगा और फरहान, सलमान और बाबर के आउट होते ही कहने लगा- यार बंदे को क्या होगा, रोना आ रहा है अल्लाह की कसम ये हरकतें देख के. मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है, हमारे ओपनर्स ऐसे जा रहे हैं, बुमराह के सामने क्या कर रहे हो. मैं बुमराह का मजाक उड़ा रहा था, माफ कर दो मुझे भाई और मैच गुजरते गुजरते कहने लगा- मम्मा मेरी पूरी बॉडी में ना दर्द हो गया. ऐसा लग रहा है मुझे ऐसा लग रहा है मुझे बुमराह ने, वरुण ने, कुलदीप ने मिलके मारा है. कोई तो खेल जाता.

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link