पेयजल से संबंधित समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक बार फिर नगर निगम द्वारा जल सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसमें रहवासी घरों में नलों से आ रहे दूषित पानी सहित अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। महापौर मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष कलावती यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शहर के 9 स्थानों पर जल सुनवाई आयोजित की जाएगी। इनमें मुरलीपुरा पानी टंकी, मिर्चीनाला टंकी, खिलचीपुर टंकी, महानंदा नगर टंकी, त्रिवेणी विहार टंकी, नागझिरी टंकी, देवास गेट टंकी, नगर निगम मुख्यालय और कलेक्ट्रेट भवन शामिल हैं। जल सुनवाई का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। जल कार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि जल सुनवाई में पेयजल लीकेज, नल कनेक्शन, बोरवेल और हैंडपंप से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जल नमूना संग्रह कर पानी की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी।
Source link