दतिया3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- ग्राम हुकुम में रंजिशन दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार
चिरूला थाना क्षेत्र के ग्राम हुकुमपुर में कुछ लोगों ने पुराने विवाद को लेकर खेत पर काम कर रहे अधेड़ को गोली मार दी। गोली कनपटी में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार देर शाम की बताई गई। परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। वहीं चिरूला पुलिस ने घायल अधेड़ की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।
ग्राम हुकुमपुर निवासी हरीसिंह (45) पुत्र विष्णु प्रसाद राजपूत का गांव के ही सीताराम, छोटेलाल आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है। फरियादी हरीसिंह राजपूत ने बताया कि वह शनिवार शाम अपने खेत पर काम कर रहा था तभी गांव के ही सीताराम राजपूत, छोटेलाल राजपूत, आनंद सिंह और संजू राजपूत उसके खेत पर आ गए। आरोपियों ने बिना कुछ कहे सुने सीधे कट्टे से फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उसके कान के बगल में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे सीधे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। जहां वह अभी भी भर्ती है। पुलिस ने फरियादी हरी सिंह की रिपोर्ट पर सीताराम, छोटेलाल, आनंद सिंह और संजू राजपूत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपी गांव से फरार हैं।