T20 World Cup 2026: युवराज सामरा, वो नाम जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चर्चा का विषय बन चुका है. ये वो बल्लेबाज है जिसने सबसे कम उम्र में इस टूर्नामेंट में शतक ठोकने का कारनामा किया है. अब सवाल है कि आखिर कौन हैं ये युवराज सामरा और इनके पीछे युवराज सिंह का कनेक्शन क्या है. युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ सेंचुरी से सभी का दिल जीता और अब फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं.
भारतीय मूल के हैं सामरा
सामरा भले ही कनाडा के लिए खेलते हैं लेकिन भारत से उनका खास कनेक्शन है. 19 साल और 141 दिन की उम्र में ग्रुप D मैच में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ़ 65 गेंदों पर करियर की बेस्ट 110 रन की पारी खेली. इस यंग प्लेयर का नाम उनके क्रिकेट फैन पिता बलजीत समरा ने इंडियन स्वैशबकलर युवराज सिंह के नाम पर रखा था. पिछले साल मार्च में डेब्यू करने के बाद से यह उनका महज 19वां T20 इंटरनेशनल मैच था. उन्होंने एक बयान में कहा था कि वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहते हैं. अब उन्होंने दावेदारी इसके लिए पेश कर दी है.
ध्वस्त किया अहमद शहजात का रिकॉर्ड
समरा ने 11 चौके और 6 छक्के लगाकर कनाडा को 173 रन तक पहुंचाया. इस तरह वह टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए और किसी एसोसिएट देश के बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया. वह इस एडिशन में हाफ-सेंचुरी लगाने वाले तीसरे कनाडाई भी हैं. T20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2014 में 22 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था. मैच के बाद उन्होंने युवराज सिंह पर भी बात की.
ये भी पढ़ें.. ZIM vs IRE मैच में बारिश बनेगी विलेन तो किस टीम की चमकेगी किस्मत? समझें पूरा गणित
क्या बोले युवराज?
युवराज ने अपनी रिकॉर्ड-तोड़ सेंचुरी के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, जब से हमने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब से मैं इस पल को महसूस कर रहा था. हर एक दिन, मैं इस स्टेज पर शतक बनाने का सपना देखता था.यहां, अपनी पहली मौजूदगी में और इस वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर ऐसा करना यह सच में एक सपना सच होने जैसा है. युवराज सिंह को लेकर उन्होंने कहा, ‘युवराज सिंह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मैं बचपन से देखता आया हूँ, इसलिए उनका नाम लेना भी खास है। काश मेरे पिताजी आज यहाँ होते और घर से मुझे देख रहे होते – यह उनके लिए है.’
d