Australia out of T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. इस लाइन को पढ़कर हैरान मत होइए. यह सच है. इसकी पुष्टि मंगलवार (17 फरवरी) को हो गई. पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. मैच रद्द होते ही कंगारू टीम के सपने टूट गए. वह ग्रुप बी में आयरलैंड और ओमान के साथ बाहर हो गया है. पल्लेकेले में मौसम की मार के कारण टॉस भी नहीं हो सका. अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया और अंत में मैच को रद्द घोषित कर दिया. 2021 में चैंपियन बनने वाली इस टीम का यह हश्र देखकर सभी हैरान हैं.
कंगारू टीम को नहीं मिला भगवान का साथ
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच से पहले ही श्रीलंका की टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी थी. उसने 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले दौर में अपना स्थान पक्का किया था. इसके बाद कंगारू टीम भगवान भरोसे थी, लेकिन उसे भगवान का भी साथ नहीं मिला. कंगारू टीम अब ओमान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, लेकिन यह बस अब एक औपचारिक मैच रह गया है.