मोहन टॉकीज परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग: धार में सील स्थल पर दरगाह के विस्तार का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग उठाई – Dhar News

मोहन टॉकीज परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग:  धार में सील स्थल पर दरगाह के विस्तार का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग उठाई – Dhar News




धार में सनातन प्रहरी संस्था ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मोहन टॉकीज परिसर में हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने और संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। संस्था ने अपनी मांग के समर्थन में मौके की पूर्व और वर्तमान स्थिति के फोटोग्राफ साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए। इन तस्वीरों के माध्यम से अवैध निर्माण की मंशा को स्पष्ट किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि मोहन टॉकीज परिसर एक अति प्राचीन स्थल है, जो वर्तमान में कोर्ट के आदेश पर सील है। परिसर में किसी भी प्रकार की गतिविधि प्रतिबंधित होने के बावजूद, वहां स्थित एक दरगाह पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया गया है। बोले- यह नियमों का उल्लंघन
यह निर्माण न्यायालय के आदेशों और शासकीय नियमों का खुला उल्लंघन है। सनातन प्रहरी ने मांग की कि इस अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह भी कहा कि धार नगर में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन को इस पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।



Source link