दो तोले की सोने की चेन लेकर भागे बदमाश: तीन आरोपियों ने महिला के गले से झपटी, पुलिस CCTV खंगाल रही – Neemuch News

दो तोले की सोने की चेन लेकर भागे बदमाश:  तीन आरोपियों ने महिला के गले से झपटी, पुलिस CCTV खंगाल रही – Neemuch News




नीमच की जवाहर नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक 64 साल की बुजुर्ग महिला, लीलादेवी के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपटी और भाग निकले। यह पूरा मामला कैंट थाना इलाके का है। जवाहर नगर की रहने वाली लीलादेवी आगार कॉलोनी में अपने एक घर से दूसरे घर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक ही बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। जब महिला उनसे बात करने लगीं, तभी बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींचकर रफूचक्कर हो गए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वारदात के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और सीएसपी किरण चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सुरक्षा पर उठे सवाल शहर के रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े हुई इस लूट से लोगों में डर और नाराजगी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए जाल बिछाया है।



Source link