धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े मामले की अहम सुनवाई कल 18 फरवरी को होगी। पहले यह सुनवाई इंदौर पीठ में 16 फरवरी को होनी थी, जिसे अधिवक्ताओं की हड़ताल के बाद आगे बढ़ाया था। अब कल बुधवार को इसकी सुनवाई होगी।
.
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा तैयार की गई 98 दिनों की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को खोला जाना है। यह रिपोर्ट पहली बार सार्वजनिक की जाएगी और दोनों पक्षों को उपलब्ध कराई जाएगी। लगातार कारणों से सुनवाई आगे बढ़ती जा रही है।
माना जा रहा है कि ASI की इस रिपोर्ट के आधार पर भोजशाला के वास्तविक स्वरूप और उसके धार्मिक भविष्य को लेकर अहम दिशा तय होगी। इस सुनवाई पर हिंदू और मुस्लिम समाज सहित पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।
भोजशाला से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें… भोजशाला पर अलाउद्दीन खिलजी के हमले के 700 साल
23 जनवरी को बसंत पंचमी के आयोजन को लेकर धार भोजशाला पर एक बार फिर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को है। हिंदू संगठन दिनभर सरस्वती की पूजा की बात कर रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समाज भी नमाज पढ़ने आएगा। पूरी खबर पढ़ें