Last Updated:
Jabalpur Mobile Court: जबलपुर नगर निगम की मोबाइल कोर्ट वैन पहल तेजी पकड़ चुकी है. चलित न्यायालय वाहन अब नियमित रूप से अलग-अलग वार्डों में पहुंच रहा है. मौके पर ही सुनवाई कर लोगों को राहत मिल रही है.
Jabalpur News: जबलपुर नगर निगम में लंबे समय से लंबित चल रहे मामलों के निपटारे के लिए चलित वैन न्यायालय यानी मोबाइल कोर्ट की पहल अब तेजी पकड़ चुकी है. चलित न्यायालय वाहन अब नियमित रूप से अलग-अलग वार्डों में पहुंच रहा है. मौके पर ही सुनवाई कर लोगों को राहत मिल रही है. दावा किया गया कि MP में इस तरह की यह इकलौती वैन है.
नगर निगम की इस पहल का मकसद साफ है. आम नागरिक को त्वरित और आसान न्याय उपलब्ध कराना. पहले टैक्स, अतिक्रमण या स्वच्छता से जुड़े मामलों के लिए लोगों को कई बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे. दस्तावेज जमा करना, तारीख लेना और फिर इंतजार करना आम बात थी. अब मोबाइल कोर्ट सीधे वार्ड में पहुंचकर वहीं सुनवाई कर रहा है. इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बच रहे हैं.
वैन में होते हैं अधिकारी
मोबाइल कोर्ट के जरिए अतिक्रमण हटाने, बकाया टैक्स वसूली, राजस्व से जुड़े विवाद, खाद्य सुरक्षा जांच, पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और ट्रैफिक संबंधी मामलों पर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारी मौके पर ही दस्तावेज देखते हैं, जवाब सुनते हैं और नियमों के तहत निर्णय लेते हैं. तकनीकी सुविधाओं की बात करें तो यह चलित न्यायालय वाहन पूरी तरह हाईटेक है. इसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, वाई-फाई और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है, जिससे दस्तावेजों की जांच और रिकॉर्ड अपडेट तुरंत किया जा सके.
व्हीकल में कैमरे, जानें और क्या सुविधाएं
मोबाइल कोर्ट में कार्रवाई की निगरानी के लिए 6 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड होती है. इसके अलावा वाहन के बाहर 2 LED टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर कानूनी जानकारी, नगर निगम की योजनाएं और नियमों से जुड़ी जागरूकता सामग्री दिखाई जाती है. लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम या जोनल दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें