MP का नया ओवरब्रिज, 50 गांव के लाखों लोगों की जिंदगी हुई आसान, जाम से मिलेगा छुटकारा

MP का नया ओवरब्रिज, 50 गांव के लाखों लोगों की जिंदगी हुई आसान, जाम से मिलेगा छुटकारा


Last Updated:

Khurai Khimlasa Railway Gate: एमपी के सागर जिले की खुरई तहसील में खिमलासा रेलवे फाटक रोजाना हजारों लोगों के लिए ट्रैफिक जाम और परेशानी का कारण बनता है. शहर में सरकारी कार्यालयों और रेलवे स्टेशन के कारण भीड़ रहती है. लोग इसे खुला मिलने पर भाग्य समझते हैं, लेकिन अब आने वाले समय में इस फाटक के कारण होने वाले जाम से स्थायी राहत मिलने वाली है.

Khurai Khimlasa Railway Gate: सागर जिले की खुरई सबसे पुरानी तहसील है और इस नगर में सुविधा भी किसी बड़े जिले की तरह उपलब्ध है. यहां एसडीएम, तहसील न्यायालय शहर 16 से अधिक रोजमर्रा में उपयोग आने वाले सरकारी कार्यालय हैं, और यहां पर रेलवे स्टेशन भी है जिससे इस क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांव के लोग रोजाना आते हैं लेकिन शहर में प्रवेश करने वालो को खिमलासा रेलवे फाटक मिलता है जो रोजाना हजारों लोगों के लिए मुसीबत बनता है अगर किसी को यह खुला मिल जाए और वह सीधा निकल जाए तो वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझता है मानता है कि आज उसने कुछ अच्छा किया है जिसकी वजह से यह फाटक खुला मिल गया और वह बिना रुके बिना जाम में फंसे बिना धूप में खड़े हुए सीधा निकल पाया लेकिन अब आने वाले समय में हमेशा हमेशा के लिए इस ट्रैफिक जाम से राहत मिलने जा रही है.

यहां पर 28 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका लगभग 60 फ़ीसदी कम पूरा हो गया है, और इस साल के अंत तक यह ब्रिज बनकर तैयार होने की संभावना है वैसे तो यह ब्रिज 605 मीटर लंबा है लेकिन दोनों तरफ बनने वाले सीसी रोड सहित इसकी लंबाई 1160 मीटर की होगी. ब्रिज की चौड़ाई कुल 12 मीटर है जिसमें से 7 मीटर यातायात, चार मीटर फुटपाथ के लिए भी होंगे. फिलहाल इस ब्रिज के सभी पिलर का निर्माण पूरा हो गया है जल्द ही इन पर गर्डर रखने का काम शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही सीसी रोड का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है.

खुरई खिमलासा रेलवे फाटक के रास्ते का लगभग 50 गांव के लोग रोजाना उपयोग करते हैं यह रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बन जाने के बाद लगभग ढाई से तीन लाख लोगों के लिए यात्रा बड़ी सरल और सुविधाजनक होने लगेगी और उन्हें इस जाम से राहत मिलने लगेगी जिसमें ईंधन की बचत होगी, समय की बचत होगी. ब्रिज का निर्माण होने के बाद जो डीजल पेट्रोल सहित अन्य बड़े वाहन रिफाइनरी के लिए आते जाते हैं वह भी इस रास्ते का उपयोग कर सकेंगे जिससे उन्हें करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा बे इस रास्ते का सीधा उपयोग करके नेशनल हाईवे 44 पर पहुंच सकेंगे.

खुरई-खिमलासा मार्ग
खुरई-खिमलासा मार्ग पर ओवरब्रिज बनने से मालथौन खिमलासा-खुरई से भोपाल आवागमन के लिए कम दूरी का ऐसा सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा, जिस पर रेलवे फाटक की कोई बाधा नहीं होगी. उप्र से फोरलेन से आने वाले वाहनों को भी भोपाल, इंदौर के लिए यात्रा छोटी और सुगम हो सकेगी.

बीना कटनी रेलवे ट्रैक पर खुरई रेलवे स्टेशन है और स्टेशन से ठीक पहले पढ़ने वाले रेलवे फाटक को खिमलासा फाटक के नाम से जाना जाता है. यह फाटक शहर में होने की वजह से यहां लोगों की आवाजाही ज्यादा है लेकिन फाटक स्टेशन के पास होने की वजह से लगभग हर 5 से 10 मिनट में बंद होता है. कई बार लंबा-लंबा जाम की स्थिति बन जाती है, इससे दो पहिया, चार पहिया वाहन के साथ बड़े-बड़े टैंकर, कंटेनर, ट्रक, कैप्सूल जाम में फंसे रहते हैं. सालों से लोग इस परेशानी को झेल रहे हैं. खासकर जब किसी को अर्जेंट जाना हो तब यह बहुत ज्यादा मुश्किल बढ़ा देता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link