पाकिस्तान को सामने देख उबल उठता है ईशान किशन का खून, बोले – कोई मुंह तो खोले

पाकिस्तान को सामने देख उबल उठता है ईशान किशन का खून, बोले – कोई मुंह तो खोले


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान को सामने देख उबल उठता है ईशान किशन का खून, बोले – कोई मुंह तो खोले

Last Updated:

Ishan Kishan: पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप मैच में धज्जियां उड़ाने के बाद टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि पाक के खिलाफ सिर्फ मैच सिर्फ क्रिकेट और रन बनाने तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि इसमें अलग तरह का अग्रेशन रहता है. ईशान किशन ने कहा, ‘किसी-किसी टीम के खिलाफ होता है कि या तो मसलो या मसलाओ.’

Zoom

ईशान किशन का पुराना वीडियो वायरल.

नई दिल्ली. कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में ईशान किशन से विस्फोटक बैटिंग देखने को मिली. ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाईं और भारत को 61 रन से बड़ी जीत दिलाने में सबसे बड़ा रोल निभाया. ओपनिंग करते हुए ईशान किशन ने सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन ठोके. 190 से ऊपर के घातक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने 10 चौके और तीन छक्के भी लगाए. उनकी इस आक्रामक पारी से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 175 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर जीत दर्ज की.

ईशान किशन की इस धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं. ईशान किशन वीडियो में साफतौर पर कहते नजर आए कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रहता है, बल्कि यह इससे बढ़कर होता है. ईशान किशन ने यह भी कहा कि इस टीम के खिलाफ खेलते वक्त उनके अंदर अग्रेशन भी रहता है. ईशान किशन के मुताबिक यह मुकाबला उनके लिए सिर्फ रन बनाने और अच्छा प्रदर्शन करने तक ही नहीं रहता.



Source link