Last Updated:
Pakistan coach Mike Hesson : भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मिली एकतरफा मैच की हार के बाद कोच माइक हेसन बेहद निराश हैं. उन्होंने टीम को इसे भुलाकर आगे बढ़ते हुए अगले दौर में जगह बनाने पर फोकस करने कहा है. हेसन ने ये भी कहा कि फिर से उनकी टीम ऐसे ही दबाव में आएगी तो इससे निकलना सीखना होगा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने टीम को हार भूलकर आगे बढ़ने कहा
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को शर्मनाक हार मिली. टीम के कोच माइक हेसन ने अपनी टीम से कहा है कि वे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली हार को जल्दी भूल जाएं. टूर्नामेंट के अगले स्टेज में क्वालीफाई करने पर ध्यान लगाने की हिदायत दी. हेसेन की टीम रविवार को कोलंबो में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से 61 रन से हार गई. अब सुपर आठ में जगह बनाने के लिए उन्हें ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में नामीबिया को हराना जरूरी होगा.
हेसन पाकिस्तान की भारत के खिलाफ प्रदर्शन से निराश थे, लेकिन कोच जानते हैं कि टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. वे चाहते हैं कि उनकी टीम बुधवार को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले जल्दी से फोकस करे. हेसन ने कहा, “हम बहुत निराश हैं कि हम उतना अच्छा नहीं खेले जितना खेल सकते थे, लेकिन हम एक टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और जानते हैं कि टूर्नामेंट में हमेशा सब कुछ आपके हिसाब से नहीं होता. तो हमारा काम है खुद को उठाना और सुनिश्चित करना कि हम दो-तीन दिनों में बहुत अच्छे हों.”
पाकिस्तान ने गेंदबाजी में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और भारत को 20 ओवर में 175/7 पर रोक दिया, लेकिन रन चेज में पावरप्ले के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद उनकी पारी कभी भी मजबूत नहीं दिखी. हेसन ने माना कि कुछ खिलाड़ी बड़े मौके के दबाव में आ गए और वे देखना चाहते हैं कि बाकी टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ी कैसे प्रतिक्रिया देते हैं.
हेसन ने कहा, “जब कोई खिलाड़ी आपको दबाव में डालता है, तो सवाल होता है कि आप अपनी बेसिक्स पर टिके रहेंगे या उससे हट जाएंगे. मुझे लगता है कि यह एक असली चुनौती होगी क्योंकि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, हम फिर से दबाव में आएंगे. और यह देखना है कि जब हम दबाव में होंगे तो कैसे प्रतिक्रिया देंगे. ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं, सभी अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन जब दबाव आता है तो क्या वे अपने फैसलों पर भरोसा करेंगे या उससे बाहर जाएंगे? अगर हमें इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो यह एक चीज है जिसमें हमें सुधार करना होगा.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें