रेल यात्रियों को बड़ी राहत, ताज एक्सप्रेस बहाल, अब झांसी तक जाएगी – Gwalior News

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, ताज एक्सप्रेस बहाल, अब झांसी तक जाएगी – Gwalior News



रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। संभावित कोहरे के कारण निरस्त की गई 12279/12280 ताज एक्सप्रेस का संचालन अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन नई दिल्ली–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच मंगलवार से संचालित होने लगी है। अभी तक यह ट्रेन ग्वालियर तक संचालित की जा रही थी। रेल प्रशासन के अनुसार इससे पहले यह ट्रेन 28 फरवरी तक निरस्त की गई थी, लेकिन मौसम में सुधार के बाद संचालन बहाल कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ नौकरीपेशा और व्यापारिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने होली पर मद्रास–निजामुद्दीन–मद्रास एक्सप्रेस (06019/06020) को ऑन डिमांड विशेष ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मद्रास से 23 फरवरी से 9 मार्च तक और निजामुद्दीन से 26 फरवरी से 12 मार्च तक कुल तीन-तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और एसएलआर कोच सहित कुल 21 कोच होंगे। यह ट्रेन झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भी ठहराव लेगी। वहीं इसके अलावा मद्रास–बरौनी (06039/06040) विशेष ट्रेन भी 22 फरवरी से 11 मार्च के बीच कुल तीन फेरे लगाएगी। वहीं चर्लापल्ली–निजामुद्दीन (07023/07024) एक्सप्रेस को भी ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है, जो ग्वालियर और झांसी स्टेशन पर ठहराव लेगी। इस ट्रेन का ठहराव ग्वालियर में भी रहेगा।



Source link