IPL 2020: Mumbai Indians bowler Trent Boult says it was nice to dismiss Kiwi skipper Kane Williamson for a change |IPL 2020: केन विलियमसन का विकेट लेकर बेहद खुश हैं ट्रेंट बोल्ट, जानिए क्या कहा

IPL 2020: Mumbai Indians bowler Trent Boult says it was nice to dismiss Kiwi skipper Kane Williamson for a change |IPL 2020: केन विलियमसन का विकेट लेकर बेहद खुश हैं ट्रेंट बोल्ट, जानिए क्या कहा


शारजाह: मुंबई इंडियंस (MI) ने रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 34 रनों से हरा दिया. इस मैच में मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने हैदराबाद के 2 अहम विकेट लिए बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया और फिर अपने ही देश कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का विकेट लिया. बोल्ट ने 4 ओवर्स में 25 रन देकर 2 विकेट लिए और इसलिए वो ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 में जलवा बिखेर रही हैं ये Anchors, नजरें हटा नहीं पाएंगे आप

मैच के बाद बोल्ट ने विलियम्सन का विकेट लेने पर कहा, ‘नेट्स में मैं विलियम्सन को आउट नहीं कर पाता हूं इसलिए यह अच्छा एहसास था लेकिन इससे अहम वो विकेट था. बोल्ट ने कहा कि यूएई की परिस्थितियां उनके लिए काफी अलग हैं. मेरे लिए यह काफी अलग तरह के हालात हैं. काफी गर्मी, लेकिन हमें अपने दिमाग में चीजों को लेकर स्पष्ट रहना था.’

शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नाकाम रही और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्वॉइंट टेबल में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link