Last Updated:
Jabalpur Weather Today: जबलपुर में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम लगातार बदल रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है और 22 फरवरी के बाद आंशिक बदलाव के संकेत हैं. दिन का तापमान 29.9 डिग्री और रात का 13.1 डिग्री दर्ज किया गया है. हवा की दिशा बदलने से दिन में गर्माहट और रात में ठंड का असर बना हुआ है. साथ ही टाउनहॉल और आनंद नगर टंकी की मरम्मत के चलते 3 दिन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.
Jabalpur Weather Update: जबलपुर में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी द्रोणिका और राजस्थान के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण इन तीनों सिस्टमों का असर एक साथ देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जबकि राजस्थान की तरफ बना सिस्टम भी असर डाल रहा है. इसी वजह से आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
हवा की बदलती दिशा, दिन में गर्मी-रात में ठंड
हवा की दिशा कभी उत्तर तो कभी उत्तर-पश्चिम की ओर से चल रही है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हुई, लेकिन रात में ठंड बरकरार रही. मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 फरवरी के बाद हालात में कुछ बदलाव आ सकता है. फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
तापमान का हाल
दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में यह उतार-चढ़ाव अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है.
3 दिन पानी की सप्लाई प्रभावित
मौसम के साथ-साथ पानी की किल्लत भी लोगों की चिंता बढ़ाने वाली है. नगर निगम के अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के अनुसार टाउनहॉल टंकी में लीकेज सुधार और आनंद नगर उच्चस्तरीय टैंक में डकफुट बैण्ड बदलने का काम किया जाएगा. इस कारण आज शाम से लेकर 21 फरवरी तक सुबह की जलापूर्ति दोनों टंकियों से प्रभावित रहेगी. इससे हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. यानि फरवरी का बाकी महीना जबलपुर में बदलते मौसम और पानी की परेशानी के बीच गुजरने वाला है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें