टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान का सीरियस हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने की जिद पर अड़ा था. लेकिन अंत में मीटिंग-मीटिंग खेलने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ जिसमें भारत की जीत हुई. अब सवाल है कि आखिर बॉयकॉट से यू टर्न के पीछे का असली हीरो कौन था. इसका खुलासा खुद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने किया है.
कौन था IND-PAK मैच करवाने वाला हीरो
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने श्रीलंका के प्रेसिडेंट अनुरा कुमारा दिसानायके को धन्यवाद कहा. नकवी ने पाकिस्तान के बॉयकॉट पर यू-टर्न लेने और चल रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंडिया के खिलाफ खेलने के फैसले का असली हीरो बताया. पाकिस्तान ने पहले ऐलान किया था कि वे इंडिया के खिलाफ अपने T20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करेंगे लेकिन फिर ये यू-टर्न 9 फरवरी को हुआ, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और ICC के रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच लंबी बातचीत हुई.
नकवी ने किया धन्यवाद
श्रीलंका के प्रेसिडेंट दिसानायके ने खुद पाकिस्तान के PM शरीफ को फोन किया और उनसे टीम को मैच में हिस्सा लेने की इजाजत देने को कहा. रिपोर्ट के मुताबिक नकवी ने श्रीलंका के प्रेसिडेंट अनुरा कुमारा दिसानायके से एक मीटिंग में कहा, ‘सबसे पहले, पाकिस्तान के प्रेसिडेंट (आसिफ अली जरदारी) और पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर (शहबाज शरीफ) की तरफ से आपको दिल से बधाई. उन्होंने खास तौर पर मुझसे कहा कि मैं आपको अपनी बधाई दूं. असल में, कल के मैच में, आप असली हीरो थे क्योंकि आपकी वजह से 2 अरब लोगों का मनोरंजन हुआ. इसलिए, यह सिर्फ आपकी वजह से है कि हमने मैच खेला.’
ये भी पढ़ें.. 9 घंटे की मैराथन प्रैक्टिस और गर्लफ्रेंड का सपोर्ट, हार्दिक ने बताया टर्निंग पाइंट
श्रीलंका के प्रेसिडेंट ने शरीफ को किया फोन
नकवी ने कहा, ‘इंडिया के साथ खेलने को लेकर हमें कई दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन जैसे ही प्राइम मिनिस्टर को आपका कॉल आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई दिक्कत नहीं है… हमें मैच खेलना है बस.’ मैं आपका बहुत शुक्रगुजार हूं कि आपने इसमें बहुत अहम रोल निभाया.’ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नकवी शर्मिंदगी से मैच से पहले ही बाहर चले गए क्योंकि पाकिस्तान की टीम 176 रन का पीछा करते हुए महज 114 के स्कोर पर ही सिमट गई थी.