जीत के रथ पर सवार साउथ अफ्रीका ने यूएई को हराया… टी20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत, अब भारत से सुपर-8 में टक्कर

जीत के रथ पर सवार साउथ अफ्रीका ने यूएई को हराया… टी20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत, अब भारत से सुपर-8 में टक्कर


T20 World Cup 2026, South Africa vs UAE: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है. ग्रुप डी में अपने आखिरी मैच में अफ्रीकी टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई को 6 विकेट से हरा दिया. बुधवार (18 फरवरी) को मिली इस जीत के साथ ही एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही. उसने 4 मैचों में 8 अंक हासिल किए. इस ग्रुप से न्यूजीलैंड ने भी अगले दौर में जगह बनाई है. कनाडा, यूएई और अफगानिस्तान को बाहर जाना पड़ा.

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

साउथ अफ्रीका का मुकाबला अब सुपर-8 में भारत से 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इसके बाद वह 26 फरवरी को वेस्टइंडीज से अहमदाबाद में ही खेलेगा. उसका सुपर-8 में आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे से दिल्ली में 1 मार्च को होगा. साउथ अफ्रीका पिछली बार 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उपविजेता रहा था और वह एक बार फिर से खिताब का दावेदार है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: IND-PAK मैच के 3 दिन बाद बड़ा खुलासा.. बॉयकॉट पर यू-टर्न के पीछे कौन था असली हीरो? नकवी ने किया शुक्रिया

शराफू का ही बल्ला चला

युवा टॉप-ऑर्डर बैटर अलीशान शराफू के 45 रन की मदद से यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए. बैटिंग के लिए बुलाए जाने पर UAE अच्छी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा सका और रास्ता भटक गया. हालांकि, शराफू ने कड़ी टक्कर दी. उन्होंने 38 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के पेसर कॉर्बिन बॉश (3/12) ने तीन विकेट लिए. एनरिच नॉर्खिया ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: सुपर 8 से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किल….बचे हुए मैच नहीं खेल पाएगा ये तूफानी बॉलर!

आसानी से जीता साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने 123 रन के लक्ष्य को आसानी से 13.2 ओवर में हासिल कर लिया. उसने 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मैच को जीत लिया. अफ्रीकी टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंद पर 36 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए. कप्तान एडेन मार्करम ने 11 गेंद पर 28 और रयान रिकेल्टन ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए. क्विंटन डिकॉक 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 6 और जेसन स्मिथ ने नाबाद 3 रन बनाकर मैच को समाप्त किया.



Source link