भोपाल: कोरोना काल में बिजली विभाग में कारनामा, थंब इंप्रेशन मशीन से कर्मचारी लग रहे अटेंडेस, electricity department taking attendance in thumb impression machine | bhopal – News in Hindi

भोपाल: कोरोना काल में बिजली विभाग में कारनामा, थंब इंप्रेशन मशीन से कर्मचारी लग रहे अटेंडेस, electricity department taking attendance in thumb impression machine | bhopal – News in Hindi


कर्मचारियों में इसे लेकर नाराजगी है.

कोरोना संक्रमण के बीच सरकारी दफ्तरों में थंब इंप्रेशन मशीन से उपस्थिति पर जिला प्रशासन ने रोक लगाई थी. पूरे देश के अनलॉक होने के साथ ही बिजली विभाग में आज से कर्मचारियों ने दफ्तर आने पर थंब इंप्रेशन मशीन से उपस्थिति कराई है.

भोपाल. कोरोना संक्रमण (Coronavirus) काल के दौरान बिजली विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए तुगलकी फरमान जारी किया है. संक्रमण के बीच जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर कर्मचारियों की थंब इंप्रेशन मशीन से अटेंडेंस ली जा रही है. बिजली विभाग में भेदभाव का आलम यह है कि अधिकारियों के लिए जहां अलग से मशीन की व्यवस्था की गई है, तो वहीं कर्मचारियों के लिए केवल एक ही मशीन से उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है. कर्मचारी संक्रमण को लेकर डरे हुए हैं तो वहीं आदेश के जारी होने के थंब से उपस्थिति दर्ज कराने को मजबूर है. कोरोना संक्रमण के बीच सरकारी दफ्तरों में थंब इंप्रेशन मशीन से उपस्थिति पर जिला प्रशासन ने रोक लगाई थी. पूरे देश के अनलॉक होने के साथ ही बिजली विभाग में आज से कर्मचारियों ने दफ्तर आने पर थंब इंप्रेशन मशीन से उपस्थिति कराई है.

बिजली विभाग में भेदभाव का आलम यह है कि जहां अधिकारियों को संक्रमण से बचाने अलग-अलग थंब इंप्रेशन मशीन की व्यवस्था उनके कमरों के बाहर ही लगाई गई है. वहीं कर्मचारियों के लिए केवल एक ही थंब इंप्रेशन मशीन से उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है. सारे कर्मचारी अपना आधार नंबर डालकर एक ही मशीन से थंब लगाकर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. कर्मचारी इस बात को लेकर नाराज हैं कि एक तरफ संक्रमण का खतरा बना हुआ है, वहीं जब दूसरे विभागों में थंब इंप्रेशन से उपस्थिति नहीं हो रही है तो आखिर हमारे विभाग में यह आदेश क्यों जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने थंब इंप्रेशन से उपस्थिति ना कराने का जो आदेश दिया है वह उसका पालन किया जाए.

जिला प्रशासन ने थंब मशीन से उपस्थिति पर लगाई थी रोक

कोरोना वायरस के चलते दफ्तरों में थंब इंप्रेशन से उपस्थिति पर जिला प्रशासन ने रोक लगाई थी.. हालांकि अभी किसी भी विभाग में थंब इंप्रेशन से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा रही है..जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही थंब इंप्रेशन मशीन से उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी..प्रदेश में केवल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविंदपुरा स्थित ऑफिस से ही सभी बिजली दफ्तरों में थंब इम्प्रेसशन से उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश आज से लागू हुआ है..कर्मचारियों का आरोप

गोविंदपुरा स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में अधिकारियों के लिए सैराट आईसर की व्यवस्था है, तो वहीं थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है. वहीं राजधानी भोपाल के हर क्षेत्र में स्थित बिजली दफ्तरों में सुरक्षा के इंतजाम ही नहीं है. कर्मचारियों का कहना है कि दफ्तरों में ना तो थर्मल स्क्रीनिंग और न सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है. ना ही टेंपरेचर चेक किया जा रहा है. वहीं जो उपभोक्ता दफ्तर में पहुंच रहे हैं वो भी बिना थर्मल स्क्रीनिंग के बेधड़क दफ्तर में प्रवेश ले रहे हैं.

अधिकारी का तर्क 

थंब इंप्रेशन मशीन से अटेंडेंस को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी मनोज द्विवेदी का कहना है कि कर्मचारी काम में कोताही बरत रहे थे. दफ्तर में लेट लतीफ पहुंच रहे थे. ऐसे में समय पर काम पूरा ना होने के चलते ही थंब इंप्रेशन से अटेंडेंस करने का आदेश जारी किया गया है. जहां तक संक्रमण के खतरे की बात है तो मशीन को सैनिटाइज किया जा रहा है और कर्मचारियों को अपने हाथ भी सेनेटाइज़ करने है. अगर कोई कर्मचारी नाराज हैं तो उनकी नाराजगी को जल्दी दूर कर लिया जाएगा. थंब इम्प्रेसशन से अटेंडेंस से आदेश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. वहीं पहले दिन लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की सूची भी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण के ऑफिस के बाहर लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें: 

Delhi-NCR में तूफान, तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत 

अनामिका शुक्ला केस: 6 जून की डेट से प्रयागराज BSA को WhatsApp में आया इस्तीफा, लिखा….

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 10, 2020, 7:01 PM IST





Source link